वालीबॉल की राष्ट्रीय चैंपियंनशिप में प्रतिभाग करने पर युवा खिलाड़ी हिमांशु थपलियाल सम्मानित

0

हरिद्वार. कल दिनाँक 2 सितंबर 2026 की शाम कनखल हरिद्वार के युवा वालीबॉल खिलाड़ी हिमांशु को कनखल में स्थापित जिला स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया…
*आयोजक मण्डल ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रकाश जोशी को आमंत्रित किया जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला स्पोर्ट्स अकादमी के अध्यक्ष साथ ही उत्तराखण्ड हैंडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार अग्रवाल उपस्थित थे.
संयुक्त रूप से इस युवा खिलाड़ी हिमांशु को राष्ट्रीय चैंपियंनशिप मे प्रतिभाग करने पर प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र, अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया गया* .. इस शानदार कार्यक्रम में इस युवा खिलाड़ी को अपने आशीर्वाद से अभिषिक्त करने *सुप्रसिद्ध ऐथलीट कोच भारत भूषण, वरिष्ठ पार्षद नगर निगम हरिद्वार सुनील कुमार अग्रवाल, पूर्व पार्षद और मेयर पति अशोक शर्मा, वालीबॉल एवं क्रिकेट के वरिष्ठ खिलाड़ी एवं पार्षद उपेन्द्र कुमार, संजय शर्मा, क्रिकेट और वालीबॉल के पूर्व खिलाड़ी हिमांशु के पिताश्री देवानंद थपलियाल तथा जनपद की हैंडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल कुमार* और *वरिष्ठ खिलाड़ी एवं नारायण सेवा संस्थान के संयोजक विक्रम शाह विशेष रूप से उपस्थित थे* सभी ने हिमांशु को अपनी, शुभकामनायें देते हुऎ उज्जवल भविष्य की कामना की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share