जल पुलिस लोगों के लिए जीवन रक्षक बनकर सामने आ रही है, बच्चे को बचाया ।
हरिद्वार. नगर के गंगा घाटों पर इन दिनों यात्रियों की भारी भीड़ है, सभी गर्मी से निजात पाने के लिए गंगा में गोते लगाते दिखते हैं, कई बार लोगों के नहाते समय बहने की घटनाएं घटती रहती हैं, ऐसे में लगातार हो रही डूबने की घटनाओं के बीच जल पुलिस लोगों के लिए जीवन रक्षक बनकर सामने आ रही है। अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को सुरक्षित बचाने में जुटी जल पुलिस अब तक सैकड़ों लोगों की जान बचा चुकी है। गंगा में डूब रहे लोगों को नया जीवन देने वाले जवान हर समय सतर्क रहते हैं।
बृहस्पतिवार को भी जल पुलिस की बहादुरी का ऐसा ही उदाहरण देखने को मिला, जब अग्रसेन घाट सप्त ऋषि गंगा में नहा रहा एक बच्चा मंडावली दिल्ली निवासी रजत पुत्र अंकित अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। सूचना मिलते ही जल पुलिस के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना अपनी जान की परवाह किए गहरे पानी में उतर गए। कड़ी मशक्कत के बाद जवानों ने डीप डाइविंग करते हुए बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली। बच्चों को स्पेशल बाहर निकालने में कांस्टेबल गगनदीप जल पुलिस हेड कांस्टेबल नरेंद्र,हेड कांस्टेबल, वीरेंद्र सिंह चौहान,गोताखोर जानू पाल, गोताखोर अमित पुरोहित, विक्रांत, संजय कुमार, गौरव शर्मा, वाहन चालक मनमोहन सिंह नेगी,जल पुलिस प्रभारी हरिद्वार के नेतृत्व में जल पुलिस ने बच्चों का जीवन बचा लिया।
