विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ
रक्तदान शिविर का प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने किया उद्घाटन
हरिद्वार।
विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर रविवार को कनखल स्थित दक्ष बालाजी ऑर्थो हॉस्पिटल में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष कैम्प का प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने किया।
शिविर का आयोजन वरिष्ठ ऑर्थो एवं ट्रॉमा सर्जन डॉ. राकेश सिंहल के सौजन्य से माँ गंगे ब्लड बैंक, जगजीतपुर, हरिद्वार के विशेष सहयोग द्वारा किया गया। इस मौके पर डॉ. राकेश कुमार सिंघल ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा साल 2004 से हर वर्ष 14 जून को यह दिवस मनाया जाता है।
उन्होंने रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान तीन से चार लोगों की जान बचा सकता है, क्योंकि रक्त से आरबीसी, प्लाज्मा और प्लेटलेट्स जैसे घटकों को अलग कर मरीजों को नया जीवन दिया जाता है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज की सेवा करना और रक्त बैंकों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। शिविर में स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर स्वैच्छिक रक्तदान किया।
