ज्ञान गंगा एकेडेमी में बाल दिवस पर विभिन्न खेलों का आयोजन
Soulofindia, Haridwar
दि ज्ञान गंगा एकेडेमी जगजीतपुर हरिद्वार में आज बाल दिवस के अवसर पर कक्षा प्लेग्रुप से पांच के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्या मीरा पंचोली ने सभी को बाल दिवस के अवसर पर सभी को बधाई दी तथा साथ ही साथ विद्यार्थियों को बाल दिवस क्यों मनाया जाता है तथा बच्चों के जीवन में खेलों के महत्व को बताते हुए कार्यक्रम की शुरूआत हुई।
एक्टिविटी इंचार्ज अध्यापिका प्रियंका ने बताया कि कक्षा प्लेग्रुप से पांच के विद्यार्थियों के लिए बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में खेलों का आयोजन किया जिसका सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।
अध्यापिका श्रीमती बन्दना डबराल ने बताया कि सभी बच्चों के लिए उनकी कक्षाओं के अनुसार खेलों का आयोजन किया था अध्यापिका श्रीमती सविता उनियाल ने बताया कि बच्चों के लिए प्रोप्स कलेक्टिगं रेस, फ्रांग रेस, रिगं कलेक्टिगं रेस, कोन बैलेनसिगं रेस, लेमन रेस आदि खेलों का आयोजन किया गया।
अध्यापिका श्रीमती मोनिका तथा श्रीमती रेखा कोठारी ने खेलों का संचालन किया।
श्रीमती नेहा तोमर ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को चाकलेट भी बांटें गए जिससे सभी बच्चे बहुत खुश हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती तनु व पूरे स्टाफ के साथ रेणु व कल्पना दीदी का भरपूर सहयोग रहा।
