300 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे डीपीएस रानीपुर हरिद्वार में द नेशनल ऐथलेटिक्स मीट में

0

सोल ऑफ इंडिया, हरिद्वार,

दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में डीपीएस सोसाइटी नई दिल्ली के तत्वावधान में आज से दो दिवसीय द डीपीएस नेशनल ऐथलेटिक्स मीट (बालक) ओपन 2025 भव्य उद्घाटन समारोह उपरांत प्रारंभ हो गई हैं।

दो दिवसीय एथलेटिक प्रतियोगिता
वाले इस नेशनल ऐथलेटिक्स मीट में देश भर से आई 43 दिल्ली पब्लिक स्कूलों से बालक वर्ग के लगभग 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

टूर्नामेंट का उद्घाटन स्वागत गीत के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में भेल हरिद्वार के प्रमुख महाप्रबंधक श्री रंजन कुमार, विशिष्ट अतिथि के रूप में सीबीएसई देहरादून के क्षेत्रीय अधिकारी श्री मनोज कुमार गुप्ता, डीपीएस रानीपुर की पीवीसी श्रीमती गुंजन शुक्ला, मेम्बर डीपीएस मघु गर्ग एवं अमित तिवारी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री रंजन कुमार ने प्रधानाचार्य के साथ ध्वजारोहण कर सभी खिलाड़ी की सलामी ली।

स्कूल बैंड की मधुर धुन पर मार्च पास्ट निकाला गया। मुख्यअतिथि रंजन कुमार तथा विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार गुप्ता ने प्रधानाचार्य एवं सभी अतिथियों के साथ शांति एवं सद्भावना के प्रतीक कबूतर को आकाश में छोड़ कर तथा मशाल प्रज्वलित कर द डीपीएस नेशनल ऐथलेटिक्स मीट 2025 की शुरूआत की।

मुख्य अतिथि रंजन कुमार एवं विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रधानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने स्वागत सम्बांधन में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागी विद्यालय के बच्चों एवं कोच सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि यह खेल प्रतियोगिता खेल से अधिक खेल भावना को जागृत करने तथा उस अनुभव को महसूस करने एवं अपने आत्मबल को बढाने का एक मंच है, जो सभी को कुछ न कुछ सीखने का अवसर प्रदान करेगा। हम डीपीएस सोसाईटी का हार्दिक धन्यवाद करते है कि उन्होंने इस महत्त्वपूर्ण आयोजन की मेजबानी हमें सौपी हैं। हमें आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि द डीपीएस नेशनल ऐथलेटिक्स मीट का यह आयोजन हम सभी के लिए सुखद एवं यादगार अनुभव रहेगा।
आज के खेलो के परिणाम निम्नलिखित हैं
800 मीटर रेस
1- देवांश सेठ- डीपीएस वाराणसी
2- सागर यादव- डीपीएस फरीदाबाद
3- पीयूष पांडे- डीपीएस रानीपुर

100 मीटर दौड़
1- एम विष्णु- डीपीएस नचरम
2- हरिओम- डीपीएस फरीदाबाद
3- इंद्रीश – डीपीएस आरके पुरम

डिस्कस थ्रो
1- देव- डीपीएस फरीदाबाद
2- जवीन धनवानी – डीपीएस दुर्ग
3- ओंकार- डीपीएस रांची

गोला फेंक
1- हर्षिल मेहरा- डीपीएस आरके पुरम
2- देव- डीपीएस फरीदाबाद
3- जाविन धनवानी – डीपीएस दुर्ग

हाई जम्प
1- भाविक- डीपीएस ग्रेटर नोएडा
2- ओंकार- डीपीएस रांची
3- अभिनव – डीपीएस बाल्को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share