जंगल घास लेने गई महिला पर गिरा पत्थर, दर्दनाक मौत

0

चमोली। थराली में घास लेने जंगल गई महिला पर पहाड़ी से पत्थर आ गिरा। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। महिला की मौत पर ग्रामीणों ने हंगामा भी किया।
थराली पुलिस उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह नेगी के मुताबिक, थराली के गैरबारम गांव की कमला देवी पत्नी कुंदन सिंह (उम्र 52 वर्ष) चारा पत्ती लेने के लिए जंगल गई थी। तभी ऊपर से एक बोल्डर आ गिरा. जो सीधे कमला देवी पर जा लगा. जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
इसके बाद ग्रामीण तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाए। जहां डॉक्टरों ने जांच पड़ताल के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन बिलख उठे। बताया जा रहा है कि कमला देवी जूनियर हाईस्कूल में भोजनमाता थी। वहीं, महिला की मौत पर गैरबारम गांव में मातम पसर गया है। ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया और उन्होंने आशंका जताई कि जंगल के ऊपर कोई काम चल रहा है, वहीं से पत्थर गिराया गया है। इसी कारण महिला की मौत हुई है। उन्होंने इसकी जांच करने और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की. फिलहाल, पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कर दिया है।

महाविद्यालय परिसर में पेड़ पर लटका मिला कर्मचारी का शव
पिथौरागढ़। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग के परिसर में एक व्यक्ति की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिली है। मृतक की शिनाख्त 40 साल के भगीरथ वल्दिया पुत्र दीवान सिंह ग्राम पोण पिथौरागढ़ हाल निवासी बेरीनाग के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार भगीरथ वल्दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share