दो बाघों की मौत मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार,एक अन्य की तलाश जारी

0

हरिद्वार। वन विभाग की श्यामपुर रेंज में दो बाघों की मौत के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशिक पुत्र गामा और जुप्पी पुत्र अल्लू के नाम से हुई है। इस मामले में अब तक तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है। चैथे आरोपी की तलाश की जा रही है।
बीते सोमवार को श्यामपुर रेंज की सजनपुर बीट में दो साल के बाघों के शव बरामद होने के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया था। जंगल के कंपार्टमेंट संख्या नौ में रहने वाले वन गुज्जरों पर बाघों को जहरीला पदार्थ देकर मारने का आरोप लगा था। जिनमें चार आरोपियों के नाम सामने आए थे। जिनमें से तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है। चैथा आरोपी फरार है। हरिद्वार वन विभाग की सीमा में जिस स्थान से बाघों के शव मिले थे, वो राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज से सटा हुआ है। यह राजाजी टाइगर रिजर्व का बफर जोन है। यहां करीब 41 बाघ और सैकड़ों हाथियों की मूवमेंट रहती है। अति संवेदनशील माने वाले जंगल में बाघों के शव मिलने के बाद वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया अभी तक इस मामले में चार आरोपियों के नाम सामने आए हैं। एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। गुरूवार को दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जायेगा। अन्य फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वन विभाग की टीम लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की गहनता से मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share