एडीजी प्रशासन ए.पी अंशुमान ने पुलिस लाइन “ऋषिकुल” कुंभ मेला-27 का विधिवत उद्घाटन किया

0

हरिद्वार. एडीजी प्रशासन ए.पी अंशुमान द्वारा पुलिस लाइन की सलामी लेने उपरांत रिबन काटकर व पूजा अर्चन उपरांत पूरी पुलिस लाइन का भ्रमण किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों के रहने की सुविधाओं का जमीनी स्तर पर निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। भ्रमण के दौरान टैन्टेज में बनी बैरकों व अस्थाई जीडी कार्यालय, कैश कार्यालय इत्यादि प्रशासनिक कार्यालयों का निरीक्षण कर अभिलेखों का भी बारीकी से निरीक्षण किया।

उक्त अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक कुंभ डॉ योगेंद्र सिंह रावत द्वारा पुलिस जवानों की ब्रीफिंग के दौरान एडीजी प्रशासन को एसएसपी कुंभ आयुष अग्रवाल एवं पुलिस जवानों अधिकारियों द्वारा की जा रही तैयारियों के बारे में अवगत कराया।


ब्रीफिंग के दौरान एडीजी प्रशासन ए.पी अंशुमान द्वारा क्राउड मैनेजमेंट, ट्रेफिक चैलेंज, सेफ्टी इश्यू एवं फायर सर्विस प्लान के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुए सभी को एक टीम वर्क के रूप में अपना बेहतर से बेहतर काम करने हेतु प्रोत्साहित किया गया, इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कुंभ एक बहुत बड़ा मेला आयोजन है जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना रहती है इसलिए सभी अधिकारियों कर्मचारियों को अपने ड्यूटी पॉइंट के अलावा संपूर्ण कुंभ क्षेत्र की भौगोलिक एवं आध्यात्मिकता के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share