*पौधे को वृक्ष बनाने तक संरक्षण मिले तो ही वृक्षारोपण सार्थक है- जितेन्द्र रघुवंशी*

0

*स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों ने शहीद जगदीश वत्स पार्क में वृक्षारोपण करके युवाओं को प्रेरित किया- हरितऋषि बघेल*

हरिद्वार। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के तत्वावधान में अमर शहीद जगदीश वत्स पार्क जटवाड़ा पुल ज्वालापुर में वृक्षारोपण के साथ हरेला पर्व मनाया गया। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों ने शहीद जगदीश वत्स पार्क में 50 वृक्षों का रोपण करते हुए वृक्षों को बचाने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर हरित ऋषि विजय पाल बघेल ने कहा कि आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से जूझ रही है, इस चुनौती का सामना केवल आक्सीजन की फैक्ट्री वृक्ष लगाकर ही किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हरेला प्रकृति पर्व अब देश दुनिया में अपने बढ़ते महत्व के कारण अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि हरेला कर्क संक्रांति 16 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय वृक्ष दिवस की मान्यता मिलनी ही चाहिए।
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने कहा कि वृक्ष लगाना सबसे बड़ा पुण्यकर्म होता है, हमें एक पेड़ अपने पूर्वजों स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम तथा दूसरा पौधा अपनी मां के नाम पर जरूर लगाना चाहिए। प्राणवायु उत्पादित करने वाले पेड़ के लिए समर्पित कोई भी एक दिन अभी तक घोषित नहीं किया जा सका है, एकमात्र 16 जुलाई की तिथि ही वृक्ष दिवस के लिए सबसे अनुकूल है, क्योंकि इस दिन घटित होने वाली खगोलीय घटना से सूर्यदेव दक्षिणायन होते हैं और कर्क संक्रांति के रूप में इस प्रकृति पर्व को पूरे देश में किसी न किसी रूप में मनाया जाता है। जितेन्द्र रघुवंशी ने कहा कि जिस तरह से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है, उसे देखते हुए हमें अभी से गंभीरता से सचेत हो जाना चाहिए और केवल पौधे लगाने की ही औपचारिकता नहीं पूरी करना चाहिए, बल्कि प्रतिमाह इसकी समीक्षा भी करना चाहिए ताकि लगाए गए पौधों का संरक्षण वृक्ष बनने तक किया जा सके। पौधे को वृक्ष बनाने तक संरक्षण मिले तो ही वृक्षारोपण सार्थक है, उन्होंने सेनानी परिवार के *हर महीने प्रथम रविवार 10 बजे 10 मिनट अपने पूर्वजों के नाम* से चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं पुष्पांजलियां समर्पित करने के कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि रोपित पौधों की समीक्षा भी करना चाहिए तथा मुरझाए या नष्ट हुए पौधों के स्थान पर पुनः पौधे रोपित करना चाहिए। वृक्ष दिवस अभियान के संयोजक सुरेश चंद सुयाल ने कहा कि वृक्षों को समर्पित उनका अभियान जारी रहेगा, उन्होंने आयोजन के लिए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों का आभार भी व्यक्त किया। इस कार्यक्रम की सफलता में आदित्य गहलोत, अनुराग सिंह गौतम, डॉ वेद प्रकाश आर्य, परमेश चौधरी, हरविंदर सिंह पार्षद, जोगिन्द्र तनेजा, चमन लाल, दारा सिंह अध्यापक, श्रीमति मंजु लता भारती, श्रीमति आभा त्यागी, श्रीमति मीना, श्रीमति रीता सहित अनेक गणमान्य नागरिकों का सराहनीय योगदान रहा। राजकीय प्राथमिक विद्यालय ज्वालापुर के छात्र छात्राओं ने भी वृक्षारोपण में अपनी अपनी भागीदारी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share