श्री पंचलेश्वर नाथ महादेव मंदिर के संतों ने मंदिर और अपनी सुरक्षा के लिए प्रशासन से गुहार लगाई

0

हरिद्वार / श्री पंचलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पचेवली, सुल्तानपुर लक्सर के संचालक यति शिवानंद गिरी ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता कर श्री पंचलेश्वर नाथ महादेव मंदिर के संतों ने मंदिर और अपनी सुरक्षा के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है। उन्होंने गांव के कुछ लोगों पर मंदिर और आसपास की भूमि पर अवैध कब्जे करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि महाभारत काल के इस अति प्राचीन पौराणिक मंदिर पर कुछ अराजक तत्वों की नजर है और वह नहीं चाहते कि मैं इस मंदिर में रहूँ और यहाँ का संचालन करूँ, यहाँ होने वाले मेले पर्व के दौरान आने वाले दान आदि को मेरे द्वारा मंदिर के विकास में लगाया जाने लगा जिसे लेकर यहाँ कुछ लोग मुझसे रंजिश करने लगे क्योंकि उनकी कमाई बंद हो गयी, महंत यति ने बताया कि एक राजनीतिक दल के नेता भी तथाकथित लोगों के साथ इसमें शामिल हैं। इन सब ने दो दिन पूर्व बलपूर्वक मुझे मंदिर से बाहर निकाल दिया और मैं अब अपने गुरु भाई के यहाँ रहने को मजबूर हूँ,
उन्होंने कहा कि कई स्थानों साधु संतो के साथ अमानवीय व्यवहार हो रहा हैं, बीते दिनों पथरी के एक मंदिर के दो संतों की हत्या कर दी गई है जिसके बाद से कई मंदिरों के संत घबराए हुए हैं। हमने प्रकरण को लेकर उपजिलाधिकारी व सम्बंधित थाने को शिकायती 16 जुलाई को पत्र दिया जिस पर मुझे 22 जुलाई को इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन प्रशासन द्वारा दिया गया, परन्तु 19 जुलाई को कुछ व्यक्तियों ने रात्रि लगभग 9 बजे बल पूर्वक मुझे मंदिर परिसर से बाहर कर दिया और मंदिर पर अवैध रूप से कब्ज़ा कर लिया, और कानून को चुनौती दी,
महंत यतिराम स्वरूपानंद गिरी ने कहा कि प्रशासन को इसमें हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। जो लोग कब्जा करना चाहते हैं उन्हें बाहर कर श्रीमहंत यति शिवानंद गिरी को मंदिर परिसर में बैठाया जाए। प्रशासन ने हमें उचित कार्यवाही का भरोसा दिया हैं आज हम सब मंदिर जा रहे हैं परन्तु वहाँ जाने पर हमारे साथ कुछ भी अनहोनी होने का अंदेशा है हमें ऐसा लगता है.
इस अवसर पर महंत मोहन गिरी, प्रदीप धीमान, अनुज बेनीवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share