राष्ट्रीय सावक मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक ने शरद अग्रवाल को सावक मंच का शहर अध्यक्ष नियुक्त किया
इस अवसर पर सावक मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक एवं जिला अध्यक्ष कीर्तिकांत शर्मा ने शरद अग्रवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया! चंद्रमोहन कौशिक ने कहा कि शरद अग्रवाल सावक मंच में काफी लंबे समय से सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है वह तीर्थनगरी हरिद्वार की जनसमस्याओं को लेकर निरंतर गंभीर रहते हैं उनके शहर अध्यक्ष नियुक्त होने पर सावक मंच को और अधिक मजबूती के साथ जनसमस्याओं के निराकरण हेतु संघर्ष करने में सहयोग प्राप्त होगा ! उन्होंने कहा कि आज शहर के सम्मानित नागरिक एवं युवा सावन मंच की कार्यशैली से प्रभावित होकर मंच में शामिल होकर जनहित में कार्य करना चाहते हैं उन्होंने तीर्थनगरी हरिद्वार के समस्त बुद्धिजीवियों एवं युवाओं से राजनीतिक प्रतिबद्धताओं से ऊपर उठकर हरिद्वार हित एवं जनहित में कार्य करने की अपील की!
जिला अध्यक्ष कीर्तिकांत शर्मा ने कहा कि शरद अग्रवाल के शहर अध्यक्ष नियुक्त होने पर निश्चित रूप से सावक मंच को और शक्ति प्राप्त होगी और सावक मंच को वार्ड और बुथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा!
नवनियुक्त शहर अध्यक्ष शरद अग्रवाल ने कहा कि मैं तीर्थनगरी हरिद्वार की गरिमा के अनुरूप जनसमस्याओं के निदान के लिए एवं सावक मंच को मजबूती प्रदान करने के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में हर संभव प्रयास करूंगा उन्होंने शहर अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियो का आभार व्यक्त किया! स्वागत करने में विशाल यादव, अनिल सिंघल, सुमित अरोड़ा, राघव मित्तल, नरेश शर्मा आदि उपस्थित रहे!
