“तिरंगे की जिद” नाटक ने शहीदों के त्याग और राष्ट्रभक्ति का दिया सशक्त संदेश

0

राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव–2026 का भव्य आयोजन सम्पन्न

भगवानपुर हरिद्वार. संगीत नाटक अकादमी, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार तथा सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र (CCRT), नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में महाकवि कालिदास जयंती एवं ‘वंदे मातरम्’ राष्ट्रगीत की सार्धशती (150वीं वर्षगांठ) के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव–2026 का भव्य आयोजन बुधवार, 15 जुलाई 2026 को सायं 6:00 बजे पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, कुंजा बहादरपुर, विकासखंड भगवानपुर, जनपद हरिद्वार में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मंच संचालन सचिन कुमार सी सी आर टी नई दिल्ली से सम्बंधित व राजकीय प्राथमिक विद्यालय हलजौरा के शिक्षक एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता पी एम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वीरेंद्र प्रसाद त्रिपाठी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं दर्शकों ने राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया तथा तत्पश्चात राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में संगीत नाटक अकादमी की चैयरमेन संध्या पूरेचा का सन्देश सुनाया गया तत्पश्चात
मुख्य आकर्षण के रूप में “तिरंगे की जिद” नामक हिन्दी नाटक का प्रभावशाली मंचन किया गया। इस नाटक का निर्देशन सचिन कुमार एवं नीरज सिंह रावत द्वारा किया गया, और प्रस्तुति परफॉर्मर्स जर्नी स्टूडियो राजकीय प्राथमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा दी गई। लगभग 45 मिनट की इस प्रस्तुति में अमर शहीद *जगदीश प्रसाद वत्स* के अदम्य साहस, राष्ट्र के प्रति समर्पण, बलिदान और तिरंगे के सम्मान की प्रेरणादायी गाथा को अत्यंत भावपूर्ण एवं प्रभावशाली ढंग से मंचित किया गया।
नाटक में कलाकारों के जीवंत अभिनय, प्रभावशाली संवाद, संगीत, प्रकाश व्यवस्था एवं मंच सज्जा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रस्तुति के दौरान कई अवसरों पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमूह ने नाटक के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, कर्तव्यनिष्ठा तथा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों के प्रति सम्मान का संदेश आत्मसात किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर कलाकारों का परिचय कराया गया तथा सभी अतिथियों द्वारा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई। उसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित कलाकारों व गणमान्यों को अंगवस्त्र भेंट किये गये। आयोजकों ने संगीत नाटक अकादमी, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं सी सी आर टी, नई दिल्ली के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रीय गौरव एवं भारतीय रंगमंच के प्रति रुचि विकसित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अंत में पुनः “वंदे मातरम्”, राष्ट्रगान एवं भारत माता की जय के उदघोष के साथ कार्यक्रम का गरिमामय समापन हुआ। उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों ने इस आयोजन की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए इसे राष्ट्रभक्ति एवं सांस्कृतिक जागरण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल बताया।
कार्यक्रम में प्रतिभागी
मुख्य अथिति के रूप मे ग्राम कुंजा के प्रधानपति जितेन्द्र पंवार, विशिष्ट अतिथि उप ब्लॉक प्रमुख प्रमोद कुमार, व प्राथमिक शिक्षक संघ हरिद्वार के जिला महामंत्री हेमेंद्र चौहान, संरक्षक अशोक चौहान,
साथ ही विनय त्यागी, परमजीत, मनीष कुमार, रामकुमार प्रवक्ता भूगोल एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share