धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्रों को बढ़ाया स्कूल का मान, 4 छात्रों को गोल्ड मेडल से किया गया सम्मानित

0

हरिद्वार। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को लायंस ओलंपियाड फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा प्रदान किए गए गोल्डन मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर मुकुल चौहान ने कहा कि विद्यार्थियों का सम्मान केवल उनकी उपलब्धियों का गौरव नहीं होता, बल्कि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनता है। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। शिक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास का विकास भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

समारोह में विद्यालय के तीन सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनमें जिन्शी गेटेलिया ने 97.80 प्रतिशत, खुशी कश्यप ने 96.80 प्रतिशत तथा साक्षी प्रियंशी एवं भावना ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती साधना भाटिया ने लायंस ओलंपियाड फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और वे भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है तथा ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर मुकुल चौहान, प्रधानाचार्या साधना भाटिया सहित विद्यालय का समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share