कीड़े को हटाने के चक्कर के ड्राइवर का स्टेयरिंग पर अचानक से हाथ घूम गया, कार खाई में गिरी

0

महाराष्ट्र के रहने वाले चार गंभीर
देहरादून। शुक्रवार सुबह मसूरी-टिहरी बाईपास रोड पर गुरु राम राय स्कूल के समीप कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई। सूचना पाकर मौके पर पहंुची रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कार सवार चार लोगों को खाई से निकालर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के मिली जानकारी के अनुसार हादसे में दंपति और उनकी बेटी घायल हुई हैै। तीनों महाराष्ट्र के रहने वाले हैं, जो मसूरी घूमने आए थे। पुलिस के मुताबिक सभी कार से लाला डिब्बा घूम कर वापस मसूरी आ रहे थे, तभी बीच रास्ते में यह हादसा हो गया।
वहीं ड्राइवर ने पुलिस को जो बताया कि उसके हाथ पर अचानक से कोई कीड़ा बैठा, उसी कीड़े को हटाने के चक्कर के ड्राइवर का स्टेयरिंग पर अचानक से हाथ घूम गया, जिससे कार बेबाकू होकर खाई में गिर गई। बात दें कि जिस जगह पर यह हादसा हुआ है, वहां पर पैराफिट नहीं है। यदि वहां पैराफिट होते तो शायद कार खाई में गिरने से बच जाती है. और कार सवार लोगों को कम नुकसान पहुंचाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share