दुखी संयुक्त नागरिक संगठन के वरिष्ठ नागरिकों के शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी आशीष चौहान से मुलाक़ात की, समाधान पेश किए

0

देहरादून.
देहरादून सिटी डेवलपमेंट कोऑर्डिनेशन कमेटी के गठन की संयुक्त नागरिक संगठन ने उठायी मांग।दून में ऊंचे उगते कंक्रीट के जंगलों से सिमटती हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण की जगह प्रदूषण की ओर बढ़ते इस शहर को स्मार्टसिटी बनाने में कमर कसे सरकारी विभागों में समन्वय के अभाव से बार-बार खुदती सड़कों,सीवर,ड्रेनेज योजनाओं की दुर्दशा,नदी नालों का चौक होना,सड़कों पर लगते ट्रैफिक जाम,फुटपाथों पर अतिक्रमण,पार्किंग स्थान की कमी आदि से दुखी संयुक्त नागरिक संगठन के वरिष्ठ नागरिकों के शिष्टमंडल ने अध्यक्ष ब्री. केजी बहल के नेतृत्व में जिलाधिकारी आशीष चौहान से मुलाक़ात की और उन्हें समाधान पेश किए .

देहरादून सिटी डेवलपमेंट कोऑर्डिनेशन कमेटी के गठन का सुझाव,जिलाधिकारी को ही कमेटी का नोडल अधिकारी बनाया जाना भी उपयुक्त बताया है। संगठन सचिव प्रदीप प्रदीप कुकरेती तथा सुशील त्यागी का कहना था की भारत सरकार द्वारा 9 साल पहले पूरे देश में जिला विकास समन्वय तथा अनुश्रवण समितियां गठित की गई थी जिनका उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियावन पर निगरानी रखना था।क्यों नहीं इसी तर्ज पर जनपद देहरादून में भी स्थानीय सार्वजनिक कार्यों को मानको के साथ त्वरित गति से समयबद्धता से पूरा कराया जा सकता है?इनके अनुसार सभी विभाग पारस्परिक समन्वय के साथ अपने कार्यों को एक ही समय में अंजाम देंगे तो शहर का कायाकल्प संभव है।धामी सरकार “एक खुदाई,एक शहर,योजनाएं साथ साथ” की अवधारणा को धरातल पर ले आए तो सरकारी धन का दुरुपयोग बंद होगा,ठेकेदारों की मनमानी रुकेगी,कार्य तेजी से और बिना भ्रष्टाचार के संपन्न होंगे।

लै.कर्नल बीएम थापा ने शहर में ट्रैफिक नियंत्रण और पार्किंग की अवस्थाओं का कारण तेजी से बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या बताते हुए इसके स्थाई समाधान हेतु सड़को पर एलिवेटेड रोड बनाने का सुझाव दिया।थापा ने शिक्षण संस्थानों में अवकाश के समय को अलग-अलग नियत करने,सड़कों के किनारे जाम का कारण बने वेडिंग प्वाइंटों की अनुमति निरस्त करने की भी मांग की।वेस्ट वॉरियर्स के नवीन सडाना द्वारा प्रशासन से पूरे जिले में सख्ती से सिंगल यूज़ प्लास्टिक को बैन करने की मांग करते हुए इनके निर्माण,बिक्री,भंडारण और उपयोगकर्ताओं पर भारी जुर्माना लगाने की मांग की।कहा इन्हीं वजहो से शहर के नालियां,नालेखाले अवरुद्ध होते हैं। जगह-जगह जल भराव होने से आमजन परेशान होता है।

उन्होंने कपड़े,जूट आदि को पॉलीथिन का विकल्प बताते हुए विशाल स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता बताई।संगठन के कोऑर्डिनेटर राजीव घनसाली ने उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास प्राधिकरण आदि विभागों द्वारा मोहकम्मपुर,लोअर नत्थनपुर,लोअर नेहरूग्राम आदि क्षेत्रों में सीवर व पेयजल लाइनों के डालने हेतु कराए गए खराब क्वालिटी के कार्यों की जांच कराकर यहां रुके पड़े अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने की मांग की।समन्वयक नरेशचंद्र कुलाश्री ने जिलाधिकारी से सरकारी कार्यक्रमों में वरिष्ठ नागरिकों को नियमित रूप से आमंत्रित किए जाने की मांग करते हुए कार्यक्रमों की विधिवत सूचना 7 दिवस पूर्व देने की मांग की।इनके अनुसार प्रधानमंत्री का सब का साथ, सबका विकास,सबका विश्वास की अवधारणा तभी धरातल पर उतारी जा सकेगी जब वरिष्ठ नागरिकों का भी सम्मान होगा।संगठन उपाध्यक्ष गिरीशचंद्र भट्ट ने आराघर चौक से धर्मपुर सब्जी मंडी चौक तक की सड़को तथा फुटपाथों से स्थाई रूप से अतिक्रमण हटाने की मांग की। इनके अनुसार अस्थायी रूप से अतिक्रमण हटाने से इस गंभीर कैंसर रूपी बीमारी का इलाज संभव नहीं है।
सचिव अवधेश शर्मा ने बताया संगठन द्वारा दून जिला विकास समन्वय समिति बनाने हेतु ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव तथा विभागीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान,मुख्यमंत्री,सचिव आवास आदि को पत्र भेजे जा चुके हैं।पारस्परिक संवाद के दौरान यूयू एसडीए,नगर निगम,पेय जल निगम,जल संस्थान आदि विभागों से संबंधित अनेक समस्याओं के निराकरण पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन जिला अधिकारी द्वारा दिया गया। संवाद में डॉ बृजमोहन शर्मा,उमेश्वरसिंह रावत,जगदीशजी बावला,डॉ अतुल गुप्ता,डॉ राकेश डंगवाल,स.हरकिशन सिंह,परमेंद्र बर्थवाल,पीएस बुटोला,एस एस गोसाई,मोहनसिंह खत्री,देवेंद्रपाल मोंटी,उमेश सक्सेना,.ठा शेरसिंह, नवीन सडाना,हेमराज सिंह,सत्य प्रकाश चौहान आदि वरिष्ठ नागरिक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share