तेज बारिश से उफान पर आई नदी, डोईवाला में अस्थाई पुलिया व मार्ग बहा

0

देहरादून । पहाड़ी क्षेत्रों में तेज वर्षा के चलते शीला चैकी मार्ग पर पिछली बरसात के बाद बनाई गई अस्थाई पुलिया व मार्ग बह गया। इसके चलते करीब 6 गांव का संपर्क मुख्य मार्ग से कट गया है।
डोईवाला विधानसभा क्षेत्र की गडूल ग्राम सभा के शीला चैकी क्षेत्र स्थित खाले पर पिछले वर्ष आपदा में बहा संपर्क पुल व रास्ता एक वर्ष बीत जाने के बाद भी पुनर्निर्मित नहीं हो सका है।
बरसात शुरू होते ही क्षेत्र के कई गांवों का मुख्य सड़क और बाजार से संपर्क टूट जाता है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पुल के अभाव में स्कूली बच्चों, मरीजों, बुजुर्गों और किसानों को रोजाना गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।इसी समस्या को लेकर शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य रविन्द्र रावत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मौके पर प्रदर्शन कर सरकार और प्रशासन के ग्रामीणों का कहना है कि पिछले वर्ष आई आपदा में पुल पूरी तरह बह गया था। इसके बाद कई बार प्रशासन और विभाग से पुल निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया।
बरसात के दौरान खाले में जलस्तर बढ़ने से आवाजाही पूरी तरह बाधित हो जाती है। कई स्कूली बच्चों को पढ़ाई जारी रखने के लिए शहर में किराये के कमरों में रहना पड़ रहा है, जबकि बीमार और बुजुर्ग लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाना भी बड़ी चुनौती बन जाता है।खिलाफ जोरदार नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान डोईवाला ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share