श्री सत्य साईं सेवा समिति BHEL हरिद्वार ने प्रेमतरु कार्यक्रम के अंतर्गत पुष्प पौधों का रोपण किया

0

thesoulofindia.in, haridwar
शिवालिक नगर BHEL हरिद्वार के अत्यंत सुव्यवस्थित एवं खूबसूरत श्री कृष्णा सद्भावना पार्क J क्लस्टर में विगत दिवस श्री सत्य साईं सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा चांदनी, कनेर एवं तुलसी के कुल 20 पौधों का रोपण किया..

साई संगठन उत्तराखण्ड के आध्यात्मिक कॉर्डिनेटर प्रकाश जोशी के नेतृत्व में साई भक्त अनिल गुप्ता एवं उक्त पार्क की समिति के सचिव सुभाष सारस्वत के संयोजन में समाजसेवी, स्वामी के अनन्य भक्त विशाल शर्मा के विशेष सहयोग से हरित हरिद्वार का कार्यक्रम जिसमें विभिन्न प्रजातियों के फल और फ़ूलों का रोपण समिति द्वारा किया जा रहा है, वर्षाकाल में कुल 300 पौधों के रोपण का लक्ष्य समिति ने निर्धारित किया है, प्रस्तावित लक्ष्य हासिल करने के लिए श्री सत्य साईं सेवा समिति हरिद्वार के समस्त सम्मानित सदस्य प्रयत्नशील हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share