गंगा की लहरों में फँसे हरियाणा निवासी व्यक्ति को एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, दिया धन्यवाद

0

*सकुशल बाहर निकालकर किया परिजनों के सुपुर्द, आमजन ने जताया आभार*
हरिद्वार. हरियाणा निवासी टीनू कुमार पुत्र श्री महावीर सिंह, निवासी झज्जर, उम्र लगभग 45 वर्ष, जो नशे की अवस्था में प्रतीत हो रहा था, गंगा में स्नान करते समय तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया तथा हाथी पुल क्षेत्र में लगी सुरक्षा जंजीर पर जाकर लटक गया।

मौके पर मौजूद एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल त्वरित कार्रवाई करते हुए अत्यंत सतर्कता एवं कुशलता के साथ उक्त व्यक्ति का सफल रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू उपरांत व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक रूप से समझाइश दी गई तथा भविष्य में नशे की अवस्था में गंगा में स्नान न करने हेतु सख्त हिदायत दी गई।

उक्त व्यक्ति को सुरक्षित रूप से उसके साथ आए परिजनों/साथियों के सुपुर्द कर दिया गया। सकुशल रेस्क्यू करने पर परिजनों व अन्य श्रद्धालुओं द्वारा टीम का आभार व्यक्ति किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share