राष्ट्रीय लोकदल किसानों की पार्टी है: त्रिलोक त्यागी

0

रुड़की ,24 मई।
उत्तराखंड आगमन पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी का नारसन बॉर्डर पर रालोद कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से जोरदार स्वागत किया।
रुड़की में प्रवेश करते ही त्रिलोक त्यागी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह चौक पर चौधरी साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात गाड़ियों के काफिले के साथ रालोद नेता टाऊन हाल पहुंचे।टाऊन हाल में भी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से अपने नेताओं का स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल का पुनर्जन्म हुआ है।आज कार्यकर्ताओं में जोश देखकर लग रहा है कि राष्ट्रीय लोकदल फिर से अपनी पुरानी खोई हुई ताकत को पा लेगा। चौधरी चरण सिंह की विचार धारा को उत्तराखंड में जन जन तक पहुंचाया जाएगा।
राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी चौ नीरपाल सिंह व प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र पंत ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि तुम उत्तराखंड में पूरी ताकत से आगे बढ़ो जयंत चौधरी तुम्हारे साथ है।अभी से मिशन 2027 की तैयारी में जुट जाओ।
सम्मेलन को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार,उत्तर प्रदेश खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीपक तोमर, उत्तराखंड खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष सिद्धान्त चौधरी, युवा रालोद प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार,विनय प्रधान, देवपाल राठी,महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष कमलप्रीत अरोड़ा,,प्रदेश महासचिव अशोक चौधरी,उदयवीर सिंह, अनुपम खत्री, महानगर अध्यक्ष रुड़की कपिल त्यागी , प्रदेश मीडिया प्रभारी सुन्दर सिंह रावत, प्रदेश सचिव आशीष उनियाल, यशोदा रावत, आरती जैसवाल, महानगर अध्यक्ष देहरादून महेंद्र बिष्ट, संजय तीतोरिया ने भी संबोधित किया।
इस दौरान दल की सदस्यता लेने वाले वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजपुर देहरादून से श्री बिल्लू वाल्मीकि जी ,श्रीमती कमलेश कुमारी जिला पंचायत बिजौली, श्रीमती सिमरन शर्मा जी, श्रीमती रीमा राजपूत जी, श्री निशांत चौधरी जी, श्री उदयवीर सिंह जी, श्री लोकेश सैनी जी, श्री अरविंद ठाकुर जी, श्री विकास शर्मा, जी श्रीमती रूपल वत्स जी, श्री सुदेशशर्मा जी, श्री शिवम गौतम जी, श्री ललित शर्मा, श्रीमती काजल देवी, श्रीमती पूनम चौधरी, श्री रोहित सिंघल, श्री निशांत चौधरी, श्री सावन कुमार, श्री हर्ष त्यागी, श्री विनोद त्यागी, श्री दिनेश कुमार, कुमारी मोना शर्मा, श्री अंश, श्री गोलू कुमार, श्री श्रीकांत चौधरी, श्री वरदान शर्मा, श्री योगेश चौहान, श्री अमित, श्रीरजत राघव, श्री दिनेश कुमार, श्री मनी वत्स, श्री दीपक चौहान, श्री अनिरुद्ध यादव, अंजु देवी, सलीना शाही,आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share