17 सितंबर से एक माह तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारी शुरू

0

हल्द्वानी.भाजपा मुखानी मंडल की ओर से 17 सितंबर से एक माह तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारी शुरू कर दी है देवलचौड़ स्थित श्री श्याम गार्डन में शनिवार को आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष प्रताप बोरा एवं राज्य मंत्री सुरेश भट्ट ने अभियान के उद्देश्यों व आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत 10 कार्यक्रम तय किए गए हैं इनमें मुख्य रूप से आशीर्वाद का दिया, 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान व रंगोली राष्ट्र अभियान के लिए संयोजक एवं सहसंयोजक बनाए गए हैं मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह नेगी ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से इसकी शुरुआत की जाएगी जो 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपा दर्मवाल, श्री बिदेश गुप्ता, मंडल प्रभारी सुश्री प्रतिभा जोशी, युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष श्री शशांक रावत, महामंत्री त्रिलोक निगलटिया, राजेश पंत, विश्वंभर कांडपाल, संदीप तिवारी, कमल बेलवाल, देवकीनंदन जोशी,चंपा रावत, कल्पना बोरा,अलका जीना आदि शक्ति केंद्र संयोजक एवं बुथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share