ट्रक ड्राइवर की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

0

उधम सिंह नगर। जिले में ट्रक ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर की लाश ट्रक के केबिन में मिली है। बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्ट के परिसर खड़ा हुआ था। ट्रक ड्राइवर की शिनाख्त 53 साल के अजय पाल सिंह के रूप में हुई है, जो यूपी के अमरोहा का रहने वाला था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस, 108 एंबुलेंस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. फिहलाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच कर रही है। घटना सुबह करीब दस बजे बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार दिनेशपुर थाना क्षेत्र के जाफरपुर में न्यू इंडिया ट्रांसपोर्ट के संचालक खुर्शीद अहमद ने पुलिस को सूचना दी कि उनका ड्राइवर ट्रक के केबिन के अंदर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है। सूचना मिलते ही दिनेशपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही 108 एंबुलेंस सेवा को भी बुलाया गया। मौके पर पहुंचे 108 एंबुलेंस के चिकित्सकों ने चालक की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने मौके की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई, ताकि जांच के दौरान किसी भी महत्वपूर्ण तथ्य की अनदेखी न हो।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बिष्ट ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। यह भी देखा जा रहा है कि चालक की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटा लिए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share