छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

चमोली। एक नामी प्राइवेट स्कूल के शिक्षक पर स्कूल की ही नाबालिग छात्रा से आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। का आरोप लगा है। पीडि़त पक्ष की ओर से थाने में दी गई तहरीर के बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
विदित हो कि जनपद चमोली के गोपेश्वर के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल के एक शिक्षक पर अपने ही विद्यालय में अध्यनरत 11 वर्षीय नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। नाबालिग के परिजनों ने बेटी के साथ छेड़छाड़, गलत तरीके से छूने व गंदी बातें करने के संबंध में विद्यालय के शिक्षक के विरुद्ध एक लिखित तहरीर पुलिस को दी।
तहरीर के आधार पर थाना गोपेश्वर में आरोपित के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक शिखा तेग्रवाल को दी गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी शिक्षक को देर सायं गिरफ्तार कर लिया था।

थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिक्षक के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी का चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share