सर्व पितृ अमावस्या शनिवार के दिन 1400 वर्षों में धर्म पथ पर बलिदान हुए करोड़ों हिंदुओं के सामूहिक श्राद्ध कर्म का आयोजन गंगा तट चंडीघाट पर
thesoulofindia, Haridwar, S.K.belwal
हर वर्ष के समान इस इस वर्ष भी धर्म पथ पर बलिदान हुए करोड़ों हिंदुओं के लिये, अयोध्या फ़ाउंडेशन की संथापक मीनाक्षी शरण, सर्व पितृ अमावस्या पर हरिद्वार में सामूहिक तर्पण का आयोजन कर रही हैं।

आज यहाँ प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान अयोध्या फ़ाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी शरण ने बताया की गत नौं वर्षों से संस्थान उन करोड़ों ज्ञात अज्ञात हुतात्मों के श्राद्ध तपर्ण कर रहा है जो केवल अपनी हिंदू आस्था के कारण सदियों से बलिदान हुए।
ऐतिहासिक आँकड़ों के अनुसार, विगत 1400 वर्षों में कई करोड़ हिंदुओं की हत्या केवल उनकी धार्मिक पहचान के कारण हुई, जो भारत पर हुए आक्रमण और धर्म परिवर्तन का विरोध करते हुए मारे गए। एक बड़ी संख्या में निर्दोष हिंदू तो भारत के विभाजन के समय ही मारे गये थे। कइयों के तो वंश ही मिट गए। दुर्भागवश उन अभागे हिंदुओं का ना तो शास्त्र सम्मत अंतिम संस्कार हुआ ना ही किसी ने कभी उनके श्राद्ध तर्पण किये, ना ही वो हिंदू स्मृति में कोई स्थान पा सके।
श्रीमती शरण ने कहा हिंदू की पहचान मिटाने के लिए भारत पर जितने आक्रमण हुए, उतने विश्व में किसी सभ्यता पर नहीं हुए। पीढ़ी-दर-पीढ़ी असंख्य हिंदुओं ने अपने प्राण देकर, सनातन धर्म, हिंदू परंपराओं और हिंदू पहचान को जीवित रखा। वर्तमान इतिहासकारों ने फिर भी विश्व के इस निरंतर चले सबसे बड़े नरसंहार को इतिहास में स्थान देना भी उचित नहीं समझा। यह अब संतोष का विषय है कि, अयोध्या फ़ाउंडेशन के इस अभियान का संज्ञान लेते हुए 2021 में प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने १४ अगस्त को “विभाजन विभीषिका दिवस” घोषित किया।
श्रीमती शरण ने बताया कि सामूहिक तर्पण का उद्देश्य भारतीय समाज को इन बलिदानों के प्रति जागृत करना है और इस धारणा को ध्वस्त करना है कि भारत को स्वतंत्रता अहिंसा, त्याग और मूल्य चुकाए बिना ही मिल गई थी। हिंदुओं को उस गौरवशाली इतिहास का स्मरण कराना, आत्म सुरक्षा के लिये शत्रु बोध कराना, और आगामी पीढ़ी को सनातन संस्कृति व परंपराओं के बारे में शिक्षित करना इस अभियान का उद्देश है।
गत नौं वर्षों से सामूहिक तर्पण के अभियान में भारत व विदेशों में बसे हिंदुओं का व्यापक, भावानात्मक जुड़ाव हुआ है। इस वर्ष भी देश- विदेश के कोने कोने में कई संगठन-लाखों हिन्दू, अयोध्या फाउंडेशन के तत्वावधान में, हिंदू नरसंहार का संज्ञान लेकर, करोड़ों हिंदू बलिदानियों की आत्म शांति और मोक्ष के लिए, 10 अक्टूबर, सर्व पितृ अमावस्या पर, कुतुप मुहूर्त प्रातः 11.45 से दोपहर 12. 31 मिनट के मध्य अपने अपने शहरों में सामूहिक तर्पण करेंगे।
हिन्दू रक्षा मंच के संयोजक कमल गौतम ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह आयोजन मुख्यतः हरिद्वार , दिल्ली, काशी, प्रयागराज, हिमाचल, उत्तराखंड, अमरकंटक, उज्जैन, इंदौर, ओंकारेश्वर, नासिक, मुंबई, नैरोबी, कालिफ़ोर्निया, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, इंडोनेशिया, अमेरिका, लंदन, में आयोजित हैं। कोई भी हिंदू धर्म में आस्था रखने वाला समूह इसे अपने क्षेत्र में आयोजित करने के लिए स्वतंत्र है और अयोध्या फ़ाउंडेशन से समन्वय कर सकता है। 10 अक्टूबर को मीनाक्षी शरण के साथ देश के सभी क्षेत्रों से आये हिंदू, चण्डी-घाट, हरिद्वार में सामूहिक तर्पण करेंगे। देश के लगभग 250 विभिन्न स्थानों पर व 25 अन्य देशों में भी यह आयोजन होगा
