पंतनगर प्रबंध परिषद का चौथी बार सदस्य बनने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का माल्यार्पण स्वागत किया

0

हरिद्वार/ अवधूत मंडल आश्रम हरिद्वार में पूर्वांचल समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर प्रबंध परिषद का चौथी बार सदस्य बनने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का मल्यार्पण कर एवन अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह की ओर से भी पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का शाल ओढाकर और सम्मान पत्र देकर समूह सम्पादक शिवेश्वर दत्त पाण्डेय संरक्षक महामण्डलेश्वर स्वामी संतोष आनंद जी महाराज, कमलेश्वर मिश्रा सहायक सम्पादक मनोज शुक्ला द्वारा सास्वत सम्मान किया गया। वक्ताओ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को चौथी बार पंतनगर विश्वविद्यालय प्रबंध परिषद का सदस्य नामित कर पूर्वांचल समाज का गौरव बढ़ाया है। गरीब जनता के नेता एवन सच्चे जन सेवक राजेश शुक्ला को प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा चौथी बार पंतनगर विश्वविद्यालय प्रबंध परिषद का सदस्य नामित कर यह साबित किया है कि किच्छा पंतनगर क्षेत्र के आम जनमानस का सम्मान किया है। एक सच्चे जन सेवक के रूप में राजेश शुक्ला प्रत्येक गरीब मजदूर एवन आमजनमानस की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को सरकार द्वारा प्रबंध परिषद का सदस्य नामित करने से पूर्वांचल समाज का प्रत्येक व्यक्ति उत्साहित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी संतोष आनंद जी ने एवन संचालन जय प्रकाश उपाध्याय ने किया।
कार्यक्रम में पंडित महेश दुबे, अरविंद नारायण मिश्रा, रवि मिश्रा, मनोज कुमार शुक्ला, राहुल तिवारी, कमलेश्वर मिश्रा, शिवेश्वर दत्त पाण्डेय, विजय नाथ शुक्ला, अभय कुमार पांडे, विद्या शंकर चतुर्वेदी, अभिषेक कुमार सिंह, डॉक्टर शैलेश तिवारी, मृत्युंजय श्रीवास्तव, अनुराग मिश्रा, धनंजय मिश्रा, भरत राव, नितेश सिंह, सुधांशु राय, तरुण शुक्ला, रमेश पांडे, राज तिवारी, जितेंद्र सिंह, सुधाकर द्विवेदी, केशव पांडे, नागेंद्र शुक्ला, अशोक शुक्ला, आशुतोष शुक्ला, रमन त्यागी, विद्या शंकर त्रिपाठी, कृष्ण निगम, केडी मिश्रा, मंजुल चतुर्वेदी, बीके सिंह, राजीव कुमार सिंह, बी चौधरी, दीप श्रीवास्तव, नीरज उपाध्याय, मनोज दुबे, डॉक्टर बी एन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share