नीट को पेपर बार-बार लीक हो रहा है जिससे अभ्यर्थियों का जीवन अंधकारमय हो रहा है : कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा

0

हरिद्वार। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि केंद्र सरकार ने देश की शिक्षा व्यवस्था प्रणाली का बंटाधार कर दिया है। नीट के पेपर बार बार आउट होना सरकार की मंशा व कार्य प्रणाली पर प्रश्न खड़े करता है.
पत्रकार वार्ता के दौरान आलोक शर्मा ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी बार-बार पेपर लीक से हताश निराश हो चुके हैं। नीट को पेपर बार-बार लीक हो रहा है। जिससे तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का जीवन अंधकारमय हो गया है। वर्षों तक कड़ी मेहनत और ईमानदारी से तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के साथ सरकार धोखा कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार में कोई भी पेपर लीक की जिम्मेदारी नहीं ले रहा है। नकल माफिया शिक्षा व्यवस्था प्रणाली को बिगड़ने में लगे हुए हैं। क्या पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त किया जाएगा। आलोक शर्मा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के उत्तराखंड दौरे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच कहां तक पहुंची इस पर भी जानकारी दी जानी चाहिए। देश को विश्व गुरु युवा पीढ़ी ही बना सकती है। लेकिन युवाओं का जीवन अंधेरे में है। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी एवं संजय सैनी ने कहा कि सरकार नकल माफिया पर नकेल लगाने में फेल साबित हो रही है। कई बार पेपर लीक हो चुके हैं। लेकिन पेपर लीक पर अंकुश नहीं लगना सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी के भविष्य से खिलवाड़ बंद होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share