महानगर कांग्रेस कमेटी ने पेपर लीक एवं भर्ती घोटालों के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से ज्ञापन सौंपा

0

हरिद्वार. आज जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर लगातार हो रहे पेपर लीक एवं भर्ती घोटालों के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक, परीक्षाओं के निरस्तीकरण, भर्ती प्रक्रियाओं में हो रही देरी तथा युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के विरोध में शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी और ब्लॉक अध्यक्ष रचना शर्मा ने कहा कि वर्षों की कठिन मेहनत और अथक परिश्रम के बावजूद देश के लाखों छात्र-छात्राओं एवं प्रतियोगी परीक्षार्थियों को बार-बार पेपर लीक, परीक्षाओं के रद्द होने, भर्ती प्रक्रियाओं में अनावश्यक विलंब तथा संगठित नकल माफिया के कारण निराशा और असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। इससे युवाओं का सरकारी संस्थाओं पर विश्वास लगातार कमजोर हो रहा है और उनके भविष्य पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।

इस मौके पर महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान और प्रदेश महासचिव वरुण बालियान ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं को सुरक्षित और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल साबित हुई है,
इस मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा और महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक और भर्ती घोटाले देश के करोड़ों युवाओं के सपनों को कुचलने का कार्य कर रहे हैं,
इस मौके पर एससी एसटी कांग्रेस जिलाध्यक्ष तीर्थ पाल रवि और पार्षद हिमांशु गुप्ता ने कहा कि यह केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य के साथ गंभीर अन्याय है,
इस मौके पर पार्षद नौमान अंसारी और पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी ने कहा कि
उत्तराखंड सहित देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े विवाद लगातार बढ़ रहे हैं, इससे योग्य एवं मेहनती अभ्यर्थियों का मनोबल टूट रहा है और बेरोजगार युवाओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है,
इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार और पूर्व पार्षद कैलाश भट्ट ने कहा कि हाल ही में प्रतियोगी परीक्षाओं के तनाव से जुड़ी दुखद घटनाओं ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सरकार को इस विषय को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए,

इस मौके पर यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया और वरिष्ठ श्रमिक नेता विकास सिंह ने कहा कि हमारी मांग है कि देशभर में पेपर लीक एवं भर्ती घोटालों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए, नकल माफिया पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए, परीक्षा एवं भर्ती प्रणाली को पूर्णतः पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाया जाए, लंबित भर्तियों को शीघ्र पूरा किया जाए तथा बार-बार उत्पन्न होने वाली अव्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। साथ ही प्रतियोगी परीक्षार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं परामर्श की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए स्थायी एवं प्रभावी राष्ट्रीय नीति बनाने की भी मांग की गई।

ज़िला महानगर कांग्रेस कमेटी, हरिद्वार ने चेतावनी दी कि यदि युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे इस अन्याय पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी युवाओं के हितों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष और तेज करेगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस नलिनी दीक्षित,सुमन अग्रवाल, पार्षद महावीर वशिष्ठ,बीपीएस तेजियान, विजय प्रजापति, उज्जवल वालिया, हिमांशु राजपूत, मोहित अरियाल, रितेश पांडेय,नंदन शाह,गौरव गोस्वामी,नागेश रावत, मनोज अग्रवाल आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share