ट्रेन में अनजान से दोस्ती करना श्रद्धालुओं को पड़ा महंगा, लगा गया चूना मित्र

0

होटल के कमरे में बंद कर युवक श्रद्धालुओं की नकदी व मोबाइल लेकर फरार
खबर विस्तार से –
नैनीताल। कैंची धाम बाबा के दर्शन के लिए यूपी से आए श्रद्धालुओं का एक युवक ने सामान व नकदी चुरा ली और उन्हे कमरे में बंद कर फरार हो गया। श्रद्धालुओं की उससे कैंची धाम आते समय ट्रेन में दोस्ती हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन से कैंची धाम आ रहे चारों श्रद्धालुओं से युवक ने दोस्ती की और नैनीताल उनके कमरे तक पहुंच गया। रात में युवक चारों का मोबाइल, नगदी और चांदी की चेन लेकर सभी को कमरे में बंद कर फरार हो गया। पर्यटकों ने तल्लीताल थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हसनपुरी शामली उत्तर प्रदेश निवासी शिवम कुमार अपने दोस्त मुकुल सैनी, चंकी कुमार और चेतन कुमार के साथ घूमने के लिए ट्रेन से कैंची धाम आ रहे थे। मुरादाबाद क्षेत्र में एक अन्य युवक ट्रेन में सवार हुआ। आपसी बातचीत में खुद का नाम दीपक बताते हुए युवक ने भी दर्शन के लिए कैंची धाम जाने की बात कही। सफर के दौरान पर्यटकों और युवक के बीच दोस्ती हो गई। काठगोदाम में ट्रेन से उतरने के बाद पांचो नैनीताल आ गए। जहां सभी ने एक कमरा किराए पर लिया और सुबह कैंची धाम जाने का मन बनाया। रात करीब एक बजे जब चारों सो रहे थे तो दीपक चारों के मोबाइल, मोबाइल कवर में रखे 3500 और बैग से दस हजार की नगदी और चांदी की चेन लेकर फरार हो गया।
सुबह नींद खुलने पर कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। होटल कर्मियों से पूछताछ के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चल सका। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में फिलहाल जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share