प्रदेश को नशा मुक्त बनाने को पत्रकार और निरंजनी अखाड़ा संयुक्त रूप से जगाएंगे अलख

0

हरिद्वार। उत्तराखण्ड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के संकल्प देवभूमि 2025 के तहत राज्य को नशा मुक्त करने की मुहिम को अब श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखण्ड और निरंजनी अखाड़ा संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चलाएंगे। माँ मंशा देवी चरण पादुका मंदिर में आयोजित संयुक्त बैठक में श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि पत्रकार सरकार, प्रशासन और समाज के बीच कार्य करने वाली महत्वपूर्ण कड़ी हैं। विभिन्न घटनाओं, गतिविधियों, परिवर्तनों और समाज की समस्याओं को पत्रकार अपनी लेखनी से प्रकाशित कर सरकार और प्रशासन तक पहुंचाते हैं। जिससे सरकारों को विकास और जनकल्याण के लिए नीतियां बनाने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में सूचनाएं तेजी से प्रसारित होती हैं। ऐसे में पत्रकारिता में भी बदलाव आया है। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन और निरंजनी अखाड़ा अब मिलकर मुख्यमंत्री के नशामुक्त देवभूमि संकल्प को लेकर अलख जायेंगे। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी और जिला अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पांडे सहित नवगठित कार्यकारिणी ने अखाडा परिषद अध्यक्ष श्री महंत रविंद्रपुरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने नवगठित कार्यकारिणी का माता की चुनरी और पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हरिद्वार इकाई के जिला महामंत्री विनीत धीमान, कोषाध्यक्ष पंकज स्वानि, कार्यालय प्रभारी गौरव कुमार, संजय शर्मा, डॉ अनिल कुमुद, सुधीर चावला, अशोक गिरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बॉबी शर्मा आदि मौजूद रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share