अंतर्राज्जीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार चोरी के जेवरात, घटना में प्रयुक्त स्कूटी व औजार बरामद
पौड़ी। अंर्तराज्जीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन शातिरो को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से चुराये गये जेवरात, घटना मेें प्रयुक्त स्कूटी व औजार बरामद किये गये है। आरोपी घरों की रेकी कर घटना को अंजाम दिया करते थे।
जानकारी के अनुसार बीती 3 अगस्त को प्राची रावत निवासी कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार में तहरीर देकर बताया गया था कि वह 2 अगस्त को अपने घर से अपनी माता को छोडने घर से बहार गयी हुई थी, जब वह घर वापस आयी तो घर का ताला टूटा हुआ मिला, और उनके घर किसी अज्ञात द्वारा ज्वैलरी व अन्य सामान चोरी कर लिया गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी। पुलिस टीम द्वारा की गई सघन जांच एवं अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप चोरी की घटना में संलिप्त 3 आरोपियों की पुष्टि हुई। इसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों शातिर आरोपियों राहत अली (उम्र 35 वर्ष) निवासीकृ दिल्ली, अरुण (उम्र 23 वर्ष), निवासी- अमरोहा, उत्तर प्रदेश, व रिहान (उम्र 22 वर्ष), निवासीकृसंभाल सराय उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस टीम द्वारा चुरायी गयी ज्वैलरी, घटना में प्रयुक्त स्कूटी तथा चोरी को अंजाम देने में इस्तेमाल किए गए उपकरण सब्बल, प्लास, पेचकस, बोल्ट लीवर एवं कटर बरामद किए गए हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि राहत अली इस गिरोह का सरगना (गैंग लीडर) है, जिसके विरुद्ध दिल्ली में विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि वे चोरी की घटनाओं को अंजाम देने से पूर्व अपने निशाने पर लिए गए घरों की गहन रेकी करते थे। घर में रहने वाले लोगों की दिनचर्या, आवाजाही एवं आसपास की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के बाद उचित अवसर मिलने पर रिहान और अरूण निगरानी करते थे और राहत अली द्वारा घर में घुस कर चोरी की वारदात को अंजाम देता था.
