मेडिकल स्टोर व जिला कारागार का निरीक्षण व विधिक सहायता हेल्पडेस्क का शुभारंभ

0

हरिद्वार.
आज दिनांक 05.08.2026 को जनपद न्यायाधीश महोदय/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार श्री नरेंद्र दत्त के आदेशानुसार सचिव/सिविल जज (एस0डी0) श्रीमती सिमरनजीत कौर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार व स्वास्थ्य विभाग, औषधि निरीक्षक एवं खाद्य सुरक्षा विभाग हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में ज्वालापुर के सुभाषनगर में मेडिकल स्टोर्स एवं कन्पेक्शनरी दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण, जिसमें मेडिकल स्टोर पर एक्पाइरी दवाई व साफ-सफाई आदि का जायजा लिया गया और जिन मेडिकल स्टोर में अनियमितता पायी गयी उसके लिये औषधि निरीक्षक एवं स्वास्थ्य विभाग को यथोचित कार्यवाही करने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये।

इसके साथ ही सचिव/सिविल जज (एस0डी0) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार द्वारा जिला कारागार हरिद्वार का निरीक्षण किया गया, जहाँँ पर बन्दियों की समस्या सुनकर उनको उचित विधिक सलाह प्रदान की गयी। साथ ही बैरक में साफ-सफाई व पाकशाला में भोजन की गुणवत्ता को परखा गया। जेल में कार्यरत जिला विधिक सेवा प्राधिरकण, हरिद्वार के अधिकार मित्रों को बन्दियों की विधिक कार्यवाही हेतु पत्राचार करने के लिये उचित दिशा-निर्देश दिये गये।

वहीं दूसरी ओर किशोर न्याय बोर्ड हरिद्वार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,)हरिद्वार की ओर से स्थापित विधिक सहायता हेल्पडेस्क का विधिवत रूप से सचिव/सिविल जज (एस0डी0) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार श्रीमती सिमरनजीत कौर एवं श्रीमती कंचन चैधरी प्रधान मजिस्ट्रªेट किशोर न्याय बोर्ड हरिद्वार के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया गया। सचिव महोदया द्वारा अपने संदेश में कहा कि किशोर न्याय बोर्ड हरिद्वार में विधिक सहायता हेल्पडेस्क के स्थापित होने से आमजन व किशोर न्याय बोर्ड में आने वाले पात्र व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार के द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करायी जायेगी, इसके लिये पैनल अधिवक्ता व पी0एल0वी0/अधिकार मित्र की ड्यूटी भी लगायी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share