हरिद्वार पहुंचे हिमंत शर्मा ने विपक्ष के आंदोलन को बताया तमाशा

0

हरिद्वार। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर दिल्ली में चल रहे विपक्ष के आंदोलन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विपक्ष के इस विरोध-प्रदर्शन को तमाशा करार देते हुए कहा कि सरकार विपक्ष के आरोपों से डरने वाली नहीं है।
उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तंज कसा और कहा कि यदि वे चंद्रयान और मंगलयान में जाएंगे तो उनसे यह भी पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने कौन-सा चमत्कार किया है। शनिवार को हरिद्वार पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रसिद्ध नारायणी शिला मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंसरमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ देश के 140 करोड़ नागरिकों में से बड़ी संख्या में लोग खड़े हैं। विपक्ष के आंदोलन में शामिल लोगों की तुलना में 100 गुना अधिक जनता प्रधानमंत्री के साथ है। उन्होंने साफ कहा कि विपक्ष के आरोपों से सरकार दबाव में आने वाली नहीं है और न ही उसे ब्लैकमेल करने की कोशिशें सफल होंगी।ने अपने परिवार और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने विपक्ष के आंदोलन और राहुल गांधी को लेकर अपनी बात रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share