गोर्खाली सुधार सभा ने मेधावी छात्रें को बांटी छात्रवृत्ति
संस्कृति व संस्कार के प्रति युवा पीढ़़ी को करें जागरूकः पदम
चुनौतियों का सामना करने के लिए होना होगा एकजूटः अभिषेक
हरिद्वार। गोर्खाली सुधार सभा हरिद्वार शाखा का चतुर्थ वार्षिक अधिवेशन रानीपुर स्थित सामुदायिक केन्द्र में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम शाखा अध्यक्ष शमशेर बहादुर बम ने गत वर्ष के कार्याे व आय-व्यय का सम्पूर्ण लेखा जोखा का ब्यौरा उपस्थित सदस्यों के सम्मुख रखा। उन्होंने समाज व राष्ट्र की एकता के लिए समुदाय के सभी लोगों से एकजुट होने एवं अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनने का आह्वान किया।
अधिवेशन के मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने शाखा के कार्यों की भूरि-भूरि सराहना की एवं भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की आशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गोर्खाली सुधार सभा देश के उन गिने-चुने पवित्र संस्थाओं में से एक है जो समाज हित में निःस्वार्थ सेवाभाव से सेवारत है। यह संस्था सम्पूर्ण भारतवर्ष में गोरखा समुदाय की सबसे पुरानी संस्थाओं में से एक है। गोरखा समुदाय का देश के विकास में हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हमें राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में सशक्त होना होगा, तभी हमारा भविष्य उज्जवल होगा। उन्होंने समुदाय के सम्मुख अपनी संस्कृति व संस्कार के प्रति जागरूकता लाने के साथ ही युवा पीढ़ी को जाग्रत करने का भी आह्वान किया।
श्री नारायणी निवास आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी योगानंद सरस्वती महाराज ने गोर्खाली सुधार सभा द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुये कहा कि सभा अपने उद्देश्यों की पूर्ति की ओर अग्रसर है और हमारा साधुवाद है। उन्होंने कहा कि संस्थाओं को भी सरकार के साथ मिलकर जनहित के सामाजिक कार्यों में सहयोग करना चाहिए, हम सबके सहयोग से ही राष्ट्र का विकास होगा।
महामंत्री गोपाल क्षेत्री ने कहा कि सभा छात्रें व युवाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिये समय-समय पर सम्मानित करती रहती है इसके लिये क्षेत्रवासियों को संबंधित शाखा अध्यक्ष व पदाधिकारियों से संपर्क रखना होगा। संस्था द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सामाजिक कार्यों महिला सशक्तिकरण हेतु निःशुल्क सिलाई-कढा़ई प्रशिक्षण, रक्तदान शिविर, युवाओं को निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण, मेधावी छात्र/छात्रओं को छात्रवृत्ति, जरूरतमंद असहायों को आर्थिक सहायता, गरीब कन्याओं के विवाह हेतु आर्थिक सहायता, बेहद गरीब परिवार में दाहसंस्कार हेतु आर्थिक सहायता से अवगत कराया।
डा-हर्षवर्द्धन शाह ने स्वस्थ्य रहने के लिये अपनी दिनचर्या व खानपान में सुधार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हम संतुलित भोजन के द्वारा अपने को स्वस्थ रख सकते हैं, इसलिये हमें अपने भोजन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
अभिषेक शाही प्रदेश संयोजक भाजपा (गोरखा प्रकोष्ठ) ने छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रें को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार उन्नति व प्रगति करते रहे। उन्होंने गोरखा समुदाय द्वारा राष्ट्रहित में दिये गये योगदान को भूलाया नहीं जा सकता। मातृ-भूमि की रक्षा के लिये जब भी जरूरत पड़ी गोरखा सैनिकों ने प्रथम पंक्ति में खड़े होकर अदम्य साहस का परिचय देते हुये दुश्मनों को सबक सिखाया है। हमें अपनी समस्याओं एवं चुनौतियों का सामना करने के लिये एक होना होगा।
डा-पदम प्रसाद सुवेदी ने गोरखा समुदाय से अपनी संस्कृति व संस्कार के प्रति प्रेम जागरूकता बनाये रखने की अपील की। उन्होंने समुदाय को एकजुट होने व एकता बनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर सुप्रिया ओझा, ऐश्वर्या पोखरेल, राघव पोखरेल, विनायक शर्मा, अक्षरा नेवार, हिमांशु शर्मा, रूची शर्मा, प्रशांत शर्मा, रितिका शर्मा, कविता डांगी, वंदना डांगी, शगुन राणा, वाणी, राखी, प्राची, एकांश, अमृता, समृद्धि, हरि हर्ष आले, सानिया ठाकुर , ऋतांजली रेग्मी, प्रतिज्ञा रेग्मी, कृतज्ञ क्षेत्री, तान्या पाण्डेय, माही थापा, वैष्णवी थापा, दिक्षा आले, लक्ष्मी पंत, कमल पंत और चिराग को छात्रवृत्ति प्रदान की गयी। कक्षा 9 से 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले लक्ष्मी पंत, तेजस बम, रितिका शर्मा, टिना भूषाल, प्रतिज्ञा रेग्मी, कु- देविन, स्मृद्धि घिमिरे, राखी, अक्षरा नेवार, हिमांशु शर्मा, अभय ज्ञवाली, तान्या पाण्डे, वारदायनी, आराधना सुवेदी, हरीनाक्षी थापा और ऋतांजली रेग्मी को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पदम बहादुर बम (वृद्धजन सम्मान), हरकिशन थापा (देशभक्त सम्मान), चन्द्र गुरूंग (प्रेरणादायी सम्मान), गणेश बहादुर थापा (सक्रिय सदस्य) एवं श्रीमति बोहरा (मातृशक्ति सम्मान) के साथ ही खेलकूद के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि के लिये निशांत खड़का(फूटबाल), समृद्धि घिमिरे (फूटबाल) और शगुना राणा (कबड्डी), को सम्मानित किया गया।
सचिव लोकनाथ सुवेदी ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ।
शाखा के वार्षिक अधिवेशन में श्रीमती पदमा पाण्डेय अध्यक्ष महिला कल्याण समिति, टीकाराम थापा शाखा अध्यक्ष रायवाला, पदम बहादुर बम, आशीष थापा, प्रभात घिमिरे, विजय सिंह, दीपक बिष्ट, भगवान जोशी, गणेश बहादुर थापा, पुष्पराज पाण्डेय, जय बहादुर थापा, कु-उमा गुरूंग, दीपक बिष्ट, नारायण घिमिरे, पुष्प उपाध्याय, शेर बहादुर बिष्ट, चन्द्र बहादुर थापा, विजय शर्मा, वेद प्रकाश थापा, कपलि थापा, रामेश्वर अर्याल, डा-डम्बर प्रसाद पौडेल, विजय शर्मा, चन्द्र बहादुर, भीम बहादुर बम, खेम नेवार, जीत बहादुर डांगी, कमला सुवेदी, तंजना ठाकुर, गीता ठाकुर, डा-ऊषा बिष्ट, शारदा सुवेदी, ज्योति शर्मा सहित बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित थे।
