*जीबीएम कॉलेज ने चित्रगुप्त मध्य विद्यालय में क्विज़ कंपटीशन का किया आयोजन*

0

“विकसित भारत @2047 विजन” तथा “उन्नत भारत अभियान”

*-छात्र-छात्राओं ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बढ़चढ़कर लिया भाग*

गया जी। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज ने भारत सरकार के “विकसित भारत @2047 विजन” तथा “उन्नत भारत अभियान योजना” के तहत प्रधानाचार्या डॉ. सीमा पटेल के निर्देश पर चित्रगुप्त मध्य विद्यालय में “शिक्षा एवं संस्कृति” विषय पर क्विज़ कंपटीशन का आयोजन किया। कॉलेज की उन्नत भारत अभियान योजना इकाई की नोडल अधिकारी एवं समन्वयक डॉ अमृता कुमारी घोष, एनएसएस प्रोग्राम अॉफिसर डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी, एनसीसी केयर टेकर अॉफिसर डॉ नगमा शादाब एवं डॉ वीणा कुमारी जायसवाल ने कॉलेज परिसर से संलग्न बिहार सरकार के चित्रगुप्त मध्य विद्यालय में जाकर छठी, सातवीं, एवं आठवीं कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से साहित्य, कला, संस्कृति, दर्शन, विज्ञान, तकनीकी, भारत के इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, राजनीतिक परिदृश्यों पर आधारित रोचक प्रश्न पूछे। स्कूल के बच्चों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में काफी उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। क्विज़ में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को चार समूहों में विभाजित कर दिया गया था। प्रत्येक समूह में छठी, सातवीं एवं आठवीं कक्षा से एक-एक छात्र अथवा छात्रा को शामिल किया गया था।

क्विज़ में 40 अंक पाने वाले “चंद्रशेखर आज़ाद समूह” की आराध्या नंदिनी, वर्षा एवं गुनगुन को प्रथम स्थान, तथा 30 अंक पाने वाले “सुभाष चन्द्र बोस समूह” के शिवम, संध्या, एवं आयुष को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। 10-10 अंक पाने वाले “भगत सिंह समूह” के आदित्य, शबनम एवं नेहाल को तथा “सरदार वल्लभ पटेल” समूह के संस्कार, मो. आयान एवं सन्नी कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजेता प्रतिभागियों को कॉलेज की ओर से पुरस्कृत भी किया गया। क्विज़ के दौरान श विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य मो. शाहनवाज़ आलम एवं शिक्षिका जूही कुमारी की भी उपस्थिति यही। विद्यालय के छात्र व छात्रा जोया, दिव्या, राधिका, मानवी, पूजा, दुर्गेश नंदिनी, रितिका, रिमझिम, रानू, आयेशा, अनुष्का, कुमकुम, शायेस्ता, नंदनी, साक्षी, मुन्नी, खुशी, आलिया, स्वाति, गुलशन, धनंजय, अमन, विराट, मानव, पवन, संदीप, सन्नी, मो. कामरान, मो. फरीद, शिवा, आयुष, संध्या, साहीन, नाजमा आदि ने भी काफी रुचि दिखाते हुए क्विज़ का आनंद उठाया, और किसी भी समूह द्वारा प्रश्न का सही उत्तर नहीं दिए जाने पर प्रश्नोत्तरी में भाग भी लिया।

कॉलेज की पीआरओ डॉ रश्मि प्रियदर्शनी ने बताया कि “उन्नत भारत अभियान” भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा वर्ष 2014 में शुरू की गई प्रभावशाली योजना है, जिसका उद्देश्य शिक्षण संस्थानों के तकनीकी और शैक्षणिक संसाधनों का उपयोग करके ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन की गुणवत्ता को समृद्ध करना है। वहीं भारत सरकार के “विकसित भारत@2047 विजन” का उद्देश्य देश की आर्थिक समृद्धि, सामाजिक उन्नति, पर्यावरणीय स्थिरता, और प्रभावी शासन जैसे विभिन्न पहलुओं को विकसित एवं सुनियोजित करके देश की स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष 2047 तक देश को एक शहरीकृत राष्ट्र में परिवर्तित करना है। प्रधानाचार्या डॉ. सीमा पटेल ने इन योजनाओं के तहत पाँच गाँवों को गोद लेकर वहाँ विभिन्न समाजोपयोगी कार्य करने का भी परामर्श दिया है। इस अभियान में कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों एवं एनसीसी कैडेटों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share