*29 जून से 4 जुलाई तक जनपद में घर घर जाकर पिलाई जाएगी बच्चों को पोलियो की दवा*

0

*प्लस पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी ने सभी अभिभावकों से की बच्चों को बूथों पर लाने की अपील*

*28 जून को बूथ पर पिलाई जाएगी बच्चों को पोलियो की दवा*

*जनपद में 3 लाख 36 हजार बच्चों को है पोलियो दवा पिलाने के लक्ष्य*

*हरिद्वार.   28 जून 2026 को आयोजित होने वाले प्लस पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी अधिकारी डॉ आर के सिंह ने जनपद के सभी अभिभावकों से अपील की है कि 0 से 05 वर्ष तक आयु का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित न रहे,इसके लिए सभी अभिभावक अपने बच्चों 28 जून को बूथ पर लाकर पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं।
    उन्होंने कहा कि 28 जून को जनपद के सभी बूथों पर आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए इस कार्यक्रम में लगे सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपना पूर्ण सहयोग दें।

     उन्होंने यह भी अवगत कराया कि किन्हीं कारणों से बूथ पर न पहुंचने वाले बच्चों को 29 जून से 04 जुलाई तक घर घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share