जिला कारागार रोशनाबाद, हरिद्वार का निरीक्षण किया गया
हरिद्वार। आज दिनांक 15.10.2026 को जिला कारागार, रोशनाबाद हरिद्वार में ‘बोर्ड ऑफ विजिटर्स’ द्वारा एक निरीक्षण किया गया।
इस निरीक्षण का नेतृत्व माननीय जिला जज श्री नरेंद्र दत्त द्वारा किया गया, जिसमें उनके साथ जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भुल्लर और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार श्रीमती ज्योति बाला, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सिमरनजीत कौर उपस्थित रहे, निरीक्षण के दौरान जनपद के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कर शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान माननीय जिला जज एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने जेल की बैरकों, भोजनालय, चिकित्सालय और कार्यशालाओं का गहन अवलोकन किया। माननीय जिला जज ने व्यक्तिगत रूप से बंदियों से संवाद कर उनकी विधिक व अन्य समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना। इस अवसर पर उन्होंने जेल प्रशासन को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए बंदियों के अधिकारों की रक्षा करने पर बल दिया।
निरीक्षण के दौरान जिला जज द्वारा जेल बंदियों के रख-रखाव एवं व्यवस्था व जेल परिसर की स्वच्छता की सराहना की गई। तथा बंदियों की विधिक समस्याओं हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार को नियमानुसार विधिक सहायता प्रदान कर आवेदकों को सूचना प्रेषित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक श्री मनोज आर्य को निर्देश दिये गये कि बंदियों द्वारा प्रस्तुत की गई शिकायतों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाये। पुलिस बल की समस्या तथा पैरोल और फरलो पर आपत्तियों के संबंध में सभी थानों से सही व सटीक जांच व पारदर्शिता हेतु एस.एस.पी. महोदय को निर्देशित किया गया।
अंत में जेल परिसर में बंदियों हेतु कौशल विकास कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए जेल अधीक्षक श्री मनोज कुमार आर्य के सार्थक प्रयासों की सराहना की गयी तथा बंदियों पर कड़ी निगरानी व जेल मैनुअल के नियमों का विधिवत पालन करने की हिदायत दी गई और सभी बोर्ड ऑफ विजिटर्स से बंदियों के संपूर्ण विकास हेतु सहयोग व भरसक प्रयास हेतु आग्रह किया गया। कृतिदेव में बदलो
