जंगल की आग बुझाने गए वन कर्मी की पहाड़ से गिरकर मौत

0

उत्तरकाशी। बुधवार देर शाम टौंस वन प्रभाग पुरोला के ठड़ूग बीट में तैनात एक फॉरेस्ट गार्ड की जंगल की आग बुझाने के दौरान पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। घटना से वन विभाग सहित मृतक फॉरेस्ट गार्ड के गांव में शोक की लहर है।
टौंस वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) डीपी बलूनी ने बताया कि बुधवार शाम ठड़ूग बीट के जंगलों में आग लगने की सूचना मिली थी। आग बुझाने के लिए मंजियाली निवासी फॉरेस्ट गार्ड सोहन सिंह रावत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया था।आग बुझाने के बाद अन्य कर्मचारी अपने-अपने घर लौट गए, लेकिन सोहन सिंह रावत घर नहीं पहुंचे। देर रात तक उनके घर न पहुंचने पर उनकी तलाश शुरू की गई। गुरुवार सुबह वन विभाग की टीम ने खोजबीन की तो सोहन सिंह का शव जंगल क्षेत्र में मिला।प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग बुझाने के दौरान सोहन सिंह पहाड़ी से गिर गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई। वन विभाग ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share