पुलिस दल की मेहनत से 200 से ज्यादा खोये हुए मोबाइल फ़ोन रिकवर, बाजार कीमत ₹46 लाख से अधिक
Soulofindia, Haridwar
*”मोबाइल फोन अब आम से खास तक सभी के जीवन का जरूरी अंग बन चुका है, हमें खुशी है कि हम इस बड़े स्तर पर लोगों को खुशियां दे पा रहे हैं”- एसएसपी नवनीत सिंह*
o
हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर खुशियों का गुल्लक खोला है और इस बार गुल्लक से निकले हैं 200 से ज्यादा खोये हुए मोबाइल फोन जिनकी बाजार कीमत ₹46 लाख से अधिक है।
एसएसपी नवनीत सिंह के अनुभवी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में थाना सिड़कुल पुलिस ने इन मोबाइलों को प्रदेश सहित सुदूर के अन्य राज्यों से रिकवर किया। सावन के पावन महीने में थाना सिड़कुल में आज आयोजित एक सूक्ष्म कार्यक्रम में एसएसपी नवनीत सिंह व अन्य पुलिस ऑफिसर्स द्वारा मालिकों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन लौटाए गए।
बरामद मोबाइलों में कुछ सिडकुल स्थित कंपनियों में रोजगार के लिए बाहरी राज्यों से आए कंपनी कर्मचारियों के तथा कुछ स्थानीय निवासियों के हैं।
खोए हुए मोबाइल वापस पाकर पीड़ितों के चेहरों पर खुशी और संतोष दिखा जो हरिद्वार पुलिस की मेहनत और मजबूत इच्छाशक्ति का नायाब उदाहरण पेश करती है। सभी ने इस लगन और जनहित के प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
*उल्लेखनीय उपलब्धि:-*
– 205 मोबाइल बरामद
– मोबाइल रिकवरी में थाना-सिडकुल जनपद व राज्य में अव्वल
– बीते 11 माह में 8वीं बार बड़ी संख्या में मोबाइल बरामद
– वर्ष 2026 मे अब तक 475 मोबाइल फोन किए गए है रिकवर
हरिद्वार पुलिस का उद्देश्य आमजन की खोई हुई संपत्ति को शीघ्र वापस दिलाकर पुलिस के प्रति जनता के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के कार्य किए जाएंगे।
बरामद मोबाइलों का विवरण:
iPhone – 04
Oppo – 38
Nothing – 15
Samsung – 35
Realme – 32
Mi – 12
Vivo – 44
OnePlus – 19
IQOO – 06
*बरामदगी टीम:-*
1.थानाध्यक्ष अजय शाह
2.SSI प्रवीण बिष्ट
3.HC विवेक यादव
