महिला न्यायिक अधिकारी के साथ अभद्रता मामले में चालक गिरफ्तार

0

देहरादून। शुक्रवार को महिला न्यायिक अधिकारी से अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि गत दिवस सांय के समय डालनवाला क्षेत्र की एक सरकारी कालोनी से न्यायिक अधिकारी ने एक कम्पनी की कैब सौडा सरोली जाने के लिए बुक की थी। आरोप है कि रास्ते में कैब चालक मोहन खत्री निवासी आर्केडियाग्रांट पटेलनगर ने कहा कि यात्रा नौ किलोमीटर लम्बी है तो किराया दोगुना लगेगा। अधिकारी ने चालक से कहा कि वह रूपये वहीं देंगी जो कम्पनी ने बुकिंग के दौरान तय किया था। इस पर महिला न्यायिक अधिकारी ने कम्पनी के अधिकारी से फोन पर वार्ता की अधिकारी ने आश्वासन दिया किया वह चालक के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। आरोप है कि इसके बाद चालक उन्हें रास्ते में एक सुनसान गली में ले गया। यह गली आगे से बन्द थी। वह उनसे बदसलूकी करने लगा। वहां खडे गार्ड ने चालक से पूछा कि क्या बात हो गयी है तो उसने कहा कि मैडम को रास्ता बताना चाहिए था। गार्ड ने कहा कि रास्ता तो गुगल मैप में तो आता है। इस पर चालक गार्ड से लडने लगा। कुछ देर बाद वह गाडी से उतरा और राइड कैंसल कर दी। डालनवाला कोतवाली विनोद सिंह गुसांई ने बताया कि अधिकारी के कोर्ट मोहर्रिर को फोन पर सूचना दी। चीता पुलिस आरोपी चालक को हिरासत में लेकर थाने आ गये। पुलिस ने कोर्ट मोहर्रिर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share