dehradun News आजीविका मेले में 100 से ज्यादा महिलाओं, युवाओं, कारीगरों का उत्साहवर्धन होगा : ‌‌‌राज्यपाल

0
dehradun News

dehradun News राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) द्वारा सोमवार को पूर्णानन्द खेल मैदान मुनीकीरेती, टिहरी गढ़वाल में आयोजित राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023 में प्रतिभाग किया गया।

dehradun News राज्यपाल द्वारा सरस मेले में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान राज्यपाल ने प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों के स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और महिलाओं से वार्ता कर उनके उत्पादों के संबंध में जानकारी ली। dehradun News

dehradun News इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय स्तर के मेले समाज और राष्ट्र को जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि इस सरस आजीविका मेले में महिलाओं, युवाओं, कारीगरों का उत्साहवर्धन होगा साथ ही महिलाओं को अपनी कला, संस्कृति को उजागर करने का मौका भी मिलेगा, उनकी आर्थिकी में इजाफा होगा और वे अधिक सशक्त होंगी। dehradun News

dehradun News राज्यपाल ने विभिन्न जनपद भ्रमण के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मिलकर अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की महिलाएं हमारे परिवार की सबसे मजूबत सदस्य हैं। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की ब्रांडिंग और पैकेजिंग पर विशेष ध्यान देने तथा डिजिटल मार्केटिंग से जोड़ने की बात कही, ताकि उनके उत्पादों को मार्केटिंग मिले और उनकी आय में अधिक से अधिक इजाफा हो सकें और दुनिया में नई पहचान मिल सके। उन्होंने उत्पादों में वैल्यू एडिशन की भी जरूरत है बताई।

dehradun News मातृशक्ति अपनी आजीविका को बढ़ाकर आत्मनिर्भर बन देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में सहयोग दे रही हैं।

dehradun News उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि सरस मेले में ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को जोड़कर उनके कौशल और ग्रामीणों के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी मातृशक्ति अपनी आजीविका को बढ़ाकर आत्मनिर्भर बन देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में सहयोग दे रही हैं।

यह भी पढे : पीएमओ की निगरानी में सुरक्षित और भव्य जोशीमठ बनने का भरोसा जताया

dehradun News उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के प्रयासों से ही आर्थिक क्रांति संभव है। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बाबा केदारनाथ धाम से कहा कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। उन्होंने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा यात्रा के दौरान खर्च की जाने वाली धनराशि में से 05 प्रतिशत की धनराशि स्थानीय उत्पाद खरीदने की बात कही है। dehradun News

dehradun News उन्होंने कहा कि सभी मेले का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें और मेले में एक दूसरे से मिलकर पहचान बढ़ायें और जानकारी लेने के साथ ही लोकल उत्पादों की खरीदारी करें। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा राज्यपाल सहित सभी आगंतुकों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि राज्यपाल द्वारा स्वयं सहायता समूहों की बिक्री बढ़ाने हेतु जो टिप्स दिये गये हैं, उनका अनुसरण कर वोकल फॉर लोकल को धरातल पर उतारने का कार्य किया जायेगा।

dehradun News इस मौके पर अपर सचिव ग्राम्य विकास विभाग आनन्द स्वरूप डीएम मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, अध्यक्ष नगरपालिका मुनीकीरेती रोशन रतूड़ी, ब्लॉक प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी, नरेन्द्रनगर राजेन्द्र भण्डारी, सीडीओ मनीष कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट आशिमा गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीध्कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं, सांस्कृतिक दल कलाकार एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रही। dehradun News

dehradun News

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share