विपक्ष की आवाज दबाने का हर प्रयास कांग्रेस मजबूती से विफल करेगी

0

महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देवपुरा चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया

हरिद्वार. आज देहरादून के परेड ग्राउंड में 17 जुलाई को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की अनुमति स्थगित किए जाने के विरोध में बुधवार को महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देवपुरा चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया और अनुमति बहाल करने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने किया
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि राहुल गांधी के कार्यक्रम की अनुमति स्थगित करना पूरी तरह अलोकतांत्रिक कदम है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने का हर प्रयास कांग्रेस मजबूती से विफल करेगी और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। कांग्रेसी नेता मुरली मनोहर ने कहा कि युवाओं और छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास लोकतंत्र की भावना के विपरीत है। सरकार को राजनीतिक भेदभाव छोड़कर सभी दलों के साथ समान व्यवहार करना चाहिए। महेश प्रताप राणा ने कहा कि छात्र और युवा अपने मुद्दों को लेकर राहुल गांधी से संवाद करना चाहते हैं, लेकिन सरकार प्रशासनिक फैसलों के जरिए कार्यक्रमों में बाधा डाल रही है। यह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। वरुण बालियान ने कहा कि कांग्रेस जनता और युवाओं की आवाज उठाने का काम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी दबाव से पीछे हटने वाले नहीं हैं। इस दौरान पार्षद विवेक भूषण विक्की, पार्षद हिमांशु गुप्ता, पार्षद सोहित सेठी, पार्षद नोमान अंसारी, पूर्व पार्षद राजीव भार्गव, ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी, महानगर कांग्रेस महासचिव तुषार कपिल,अरुण प्रकाश राघव, अकरम अंसारी, तुषार कपिल, तरुण व्यास, नवीन सेंस, हिमांशु राजपूत, ऋषभ वशिष्ठ,करन सिंह राणा, आशीष प्रधान, सतेंद्र वर्मा,अरूण चौहान, आशीष पंवार, अज्जू खान, मोहित अरोड़ा, रामबाबू बंसल, नवीन भाटिया,अयान सैफी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share