सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट के सातवें स्थापना दिवस पर पुस्तक विमोचन, कवि सम्मेलन और साहित्यकारों का सम्मान

0

Soulofindia
हरिद्वार। सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट का सातवां स्थापना दिवस सरस सरिला पतित पावनी मां गंगा के पावन तट पर धूमधाम से मनाया गया । दो सत्रों में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में संस्था द्वारा प्रकाशित साहित्यकारों की पुस्तकों का विमोचन, सम्मान और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक रविन्द्र नाथ सिंह का जन्मदिन भी मनाया गया ।
दोनों सत्रों की अध्यक्षता क्रमश: रवींद्र नाथ सिंह और डाॅ. अरविंद श्रीवास्तव असीम ने की
कार्यक्रम के दोनों सत्रों के मुख्य अतिथि क्रमश: डाॅ. विजय प्रसाद शुक्ल तथा विजय शंकर मिश्र रहे।विशेष सानिध्य पं. अखिलेश गोस्वामी जी का रहा। विशिष्ट अतिथि डाॅ. रजनी रंजन, डाॅ. पंकज कुमार झा,प्रभात कुमार सिन्हा, डाॅ. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय रहे।
विशेष आभार संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सिंह ने व्यक्त किया।
दोनों सत्रों का संचालन अनिल मासूम, अनीता निधि और अर्चना झा हिना ने किया। कार्यक्रम में विशेष सहयोग संस्था के संरक्षक आर डी शर्मा का रहा।
इस कार्यक्रम में शिव महिमा गाथा- साझा काव्य संकलन,इश्क इबादत है -ममता सिंह,प्रेम आधार- ममता सिंह,ख्यालों का गुलदस्ता- ममता झा ,अपराजिता-इंद्राणी सिन्हा ,दिल ए नादान – कमलेश कुमार वर्मा ,मेला शब्दों का -कमल धमीजा ,किशलय – मंजू बिश्नोई गुप्ता एवं पंचतंत्र की कहानीयाँ- मोहिनी झा का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर संस्था द्वारा दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह के समूह सम्पादक डाॅ.शिवेश्वर दत्त पाण्डेय सहित साहित्यकारों को साहित्य साधक सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित होने वालों में डा विजय प्रसाद शुक्ल, डॉ अरविंद श्रीवास्तव ‘असीम’, ओमप्रकाश द्विवेदी ओम, इंद्रजीत तिवारी ‘निर्भीक’ ,संजय कुमार ओझा, राजपाल यादव ‘राज’, विजय शंकर मिश्रा, अनंत कुमार सप्रे, इंद्राणी सिन्हा,ममता झा, अनिल कुमार प्रसाद,डा ज्योत्स्ना प्रसाद, डा मीना कुमारी परिहार, अनिल मासूम, शेफालिका दत्ता, राजीव मिश्रा, डा रजनी दुर्गेश,डा पूनम सिंह,सुमन झा, माहे अर्चना झा ‘हिना’, विनीता सिंह ‘, आरुषि ‘ ,डा अंजू अग्रवाल, ‘उत्साही ‘ ,प्रवीण कुमार शर्मा, अर्चना झा अन्नू, पूनम देवी, कमल धमीजा, शोभना कौशिक,दीपा शेखर झा ‘दिवा’, कोमल प्रसाद राठौर, नीलम नील, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, डा पंकज कुमार झा, बीना श्रीवास्तव ,डा अनिता निधी, गीता कुमारी, श्याम कुमार, लाल दास, मिनाक्षी गुप्ता, मंजू बिश्नोई गुप्ता, आरती झा आद्या ,सुप्रभा पाठक, रूपा झा, ममता ठाकुर मैत्री, राजेश कुमार भटनागर, किरण राज, रश्मि अभय, सीमा मिश्रा, अनुपमा श्रीवास्तव आदि मुख्य रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share