लापता किशोर का शव नहर से बरामद हुआ, नाराज होकर निकला था घर से

0

हरिद्वार। परिजनों से नाराज होकर घर से लापता हुए किशोर का शव शुक्रवार सुबह नहर में मिलने से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू के लिए भेज दिया है।
मिली ज्वालापुर क्षेत्र के कोटरवान में रहने वाले 17 वर्षीय किशोर फराज पुत्र फरमान का शव शुक्रवार सुबह नहर में मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। किशोर बीते 27 अप्रैल की रात को परिजनों से किसी बात को लेकर नाराज होकर घर से चला गया था। इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
मामले की सूचना ज्वालापुर पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने किशोर की तलाश के लिए आसपास के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान किशोर बाल्मीकि बस्ती तक जाता हुआ दिखाई दिया, लेकिन इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल पाया। सुबह किशोर का शव बहादराबाद स्थित पथरी पावर हाउस के पास नहर में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि किशोर की परिजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद वह घर से निकल गया था। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share