सोमवार और मंगलवार को भारी से भारी बारिश का अलर्ट

0

देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने फिर से 3 सितंबर तक का मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखण्ड में अगले 6 दिनों तक बारिश होगी। 31 अगस्त और 1 सितंबर को बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकी दिनों में भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। 30 अगस्त को भी पूरे उत्तराखंड में बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने रविवार को रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। राज्य के बाकी जिलों में कहीं-कहीं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर चलेंगे। सोमवार 31 अगस्त को राज्य के लोगों को विशेष सावधान रहने की जरूरत है। मौसम वैज्ञानिकों ने उत्तराखंड के देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने राज्य के देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ तीव्र से अत्यंत तीव्र बारिश होने की संभावना जताई है। इन सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में सोमवार को कहीं-कहीं बादलों की गर्जना और वज्रपात के साथ तीव्र से अति तीव्र बारिश का संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार पहली सितंबर का स्वागत भी बारिश से होगा। मौसम विभाग के अनुसार एक सितंबर को राज्य के देहरादून और टिहीर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होगी। वहीं देहरादून, और टिहरी गढ़वाल जिलों में ही कहीं-कहीं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर चलेंगे। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। इसके अलावा राज्य के पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और हरिद्वार जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। बाकी जिलों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बारिश के तेज से अति तेज दौर चलेंगे। 2 और 3 सितंबर को राज्य के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share