अधिवक्ता ने कार में खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

0

नैनीताल। सोमवार को शहर के क्लेल्ट्रेट पार्किंग क्षेत्र में एक कार के अंदर अधिवक्ता ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एक के भीतर अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसारशहर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब जिला बार की पार्किंग में वहां से आ-जा रहे वकीलों ने कार में खून से सना शव देखा। वहां मौजूद अन्य वकीलों, कर्मचारियों और अन्य लोगों में कार में वकील का शव मिलने से अफरा-तफरी मच गई। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि एक वकील का खून से सना शव कार के अंदर पड़ा है। शव के एक हाथ में पिस्टल है। इससे अंदाजा लगाया गया कि इस वकील ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।
वकील की पहचान पूरन सिंह भाकुनी के रूप में हुई है। पूरन सिंह जिला कोर्ट नैनीताल से संबद्ध थे। पुलिस ने शव को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। पूरन सिंह भाकुनी ने आत्महत्या क्यों की होगी, इसकी जांच की जा रही है। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। कार के डेसबोर्ड से पुलिस को एक सुसाइड मिला है।सुसाइड नोट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share