राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल व मार्जिन टू एक्सेस प्रोजेक्ट एन0जी0ओ0 के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हरिद्वार.न्यायाधीश श्री नरेन्द्र दत्त के आदेशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार के सभागार भवन में एल0ए0डी0सी0एस0, जिले के समस्त पैनल एवं प्रो-बोनो अधिवक्तागण का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मार्जिन टू एक्सेस प्रोजेक्ट एन0जी0ओ0 के सहयोग से प्रातः 10ः30 से सांय 05ः00 बजे तक आयोजित किया गया। आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव/सिविल जज (सीनियर डिविजन) श्रीमती सिमरनजीत कौर व एन0जी0ओ0 के रिसोर्स पर्सन के द्वारा संयुक्त रूप से सरस्वती माँ के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार द्वारा इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूप-रेखा के बारे में जानकारी देते हुए कार्यक्रम में सभी सम्मानित पैनल अधिवक्तागण एवं एल0ए0डी0सी0एस0 के अन्तर्गत विद्वान अधिवक्तागण का स्वागत कर प्रशिक्षण कार्यशाला का आगाज किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एन0जी0ओ0 के रिसोर्स पर्सन एडवोकेट अंकिता सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित अपराध व भरण-पोषण, घरेलू हिंसा व बी0एन0एस0- 2023 में उल्लेखित कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। दूसरे सत्र के दौरान रिसोर्स पर्सन एडवोकेट श्री कुलदीप लकवाल के द्वारा श्रम कानून व श्रम कानून में आयी नई नियमावली के बारे में श्रमिक अधिकारों व कानूनी पहलुओं पर विस्तार से बताया गया। आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार के समस्त एल0ए0डी0सी0एस0, पैनल व प्रो-बोनो अधिवक्तागण द्वारा उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन रमन कुमार सैनी, डिप्टी एल0ए0डी0सी0एस0 द्वारा किया गया।
