स्थायी लोक अदालत, हरिद्वार में जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित विभागों /संस्थाओं के साथ नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के संबंध में बैठक आयोजितः

0

स्थायी लोक अदालत, हरिद्वार में जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित विभागों एवं संस्थाओं के साथ नई मानक संचालन प्रक्रिया के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में दिनांक 29.09.2026 को अपराह्न 03ः00 बजे, श्रीमती नीतू जोशी, न्यायाधीश (उच्चतर न्यायिक सेवा) अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत, हरिद्वार की अध्यक्षता में एक समीक्षा एवं अभिमुखीकरण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा जारी नयी मानक संचालन प्रक्रिया के संबंध में व स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से संबंधित विभागों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों को जानकारी प्रदान करायी गयी। माननीय अध्यक्षा द्वारा यह भी जानकारी प्रदान करायी गयी कि अब स्थायी लोक अदालत में वाद की सुनवाई पक्षकारों के निवेदन पर वी0सी0 ( VC) के माध्यम से भी की जा सकती है। बैठक में नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के प्रमुख प्रावधानों, प्रकरणों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण, संबंधित विभागों/संस्थाओं के साथ बेहतर समन्वय तथा आमजन को त्वरित एवं सुलभ विवाद निस्तारण की सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में चर्चा की गई।
बैठक में डाक विभाग, विद्युत विभागए इंश्यारेंस विभाग, जल संस्थान एवं अन्य जनोपयोगी सेवा से संबंधित विभागोंध्संस्थाओं के अधिकारियोंध/प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
बैठक में संबंधित अधिकारियों/प्रतिनिधियों को नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा स्थायी लोक अदालत के समक्ष लंबितध्प्रस्तुत प्रकरणों में आवश्यक सहयोग एवं समन्वय प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया।
स्थायी लोक अदालत, हरिद्वार द्वारा जनसामान्य को त्वरित, सरल एवं प्रभावी विवाद निस्तारण की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से इस प्रकार की समन्वयात्मक बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share