कुम्भ मेला आई.जी. ने दिलाई अधिकारी एवं कर्मचारी गणों को संविधान की रक्षा, कानून का सम्मान और आमजन की सुरक्षा की शपथ
Thesoulofindia, Haridwar
संविधान दिवस के अवसर पर आज कुम्भ पुलिस लाइन ऋषिकुल में डा0 योगेन्द्र सिंह रावत पुलिस महानिरीक्षक कुम्भ मेला हरिद्वार ने कुम्भ मेला में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गणों को संविधान की रक्षा, कानून का सम्मान और आमजन की सुरक्षा की शपथ दिलाई।

उक्त अवसर पर आयुष अग्रवाल, एस0एस0पी0 कुम्भ मेला हरिद्वार, राजेश भट्ट अपर पुलिस अधीक्षक कुम्भ मेला, विपिन कुमार अपर पुलिस अधीक्षक संचार, उमेश मलिक, पुलिस उपाधीक्षक अखाडा, वेदप्रकाश भट्ट पुलिस उपाधीक्षक कुम्भ पुलिस लाईन, वंश बहादुर यादव सी0एफ0ओ0 कुम्भ मेला सहित कुम्भ मेला में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
