जीबीएम कॉलेज में “एनवायरमेंटल फूटप्रिंट्स अॉफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” विषय पर एक दिवसीय विशिष्ट व्याख्यान का हुआ आयोजन

0

*-मुख्य वक्ता के रूप में दयाल सिंह कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ अनिकेत कुमार रहे*

गया जी। गौतम बुद्ध महिला महाविद्यालय में सावित्री महाजन सभागार में प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल की अध्यक्षता में एनवॉयरनमेंटल सस्टेनेबलिटी कमिटी द्वारा “एनवायरमेंटल फूटप्रिंट्स अॉफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” विषय पर एक दिवसीय विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन हुआ। पर्यावरणीय स्थिरता समिति द्वारा ‘कृत्रिम बुद्धिमता के पर्यावरणीय प्रभाव’ पर विशेष व्याख्यान का आयोजन हुआ। इस विशेष व्याख्यान के मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह कॉलेज के पर्यावरण विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अनिकेत कुमार रहे। कार्यक्रम का संयोजन एनवायरमेंटल सस्टेनेबिलिटी कमिटी की सदस्य वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ रुखसाना परवीन, रसायनशास्त्र विज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रो अफ्शां सुरैया एवं सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर बनीता कुमारी, एवं अंग्रेजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शबाना परवीन हुसैन ने संयुक्त रूप से किया। डॉ शबाना ने मुख्य वक्ता का संक्षिप्त परिचय देते हुए स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन बनीता कुमारी ने किया।

विशिष्ट व्याख्यान का शुभारंभ प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल एवं उपस्थित प्रोफेसरों ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मुख्य वक्ता डॉ अनिकेत कुमार का स्वागत शॉल ओढ़ाकर तथा पौधा प्रदान करके किया गया। व्याख्यान सत्र में मुख्य वक्ता डॉ अनिकेत कुमार ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बढ़ते उपयोग तथा पर्यावरण पर इसके प्रभावों के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। वर्तमान समय में शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग, संचार एवं अन्य अनेक क्षेत्रों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के तेजी से बढ़ रहे उपयोग पर बातचीत हुई। प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल ने ऊर्जा की खपत, जल संसाधनों के उपयोग, तथा पर्यावरणीय स्थिरता से जुड़ी चुनौतियों पर प्रकाश डाला। छात्राओं ने बढ़चढ़कर व्याख्यान सत्र में भाग लिया।

कार्यक्रम में डॉ शगुफ्ता अंसारी, डॉ जया चौधरी, डॉ कृति सिंह आनंद, डॉ बनीता कुमारी, डॉ विजेता लाल, डॉ वीणा कुमारी जायसवाल, डॉ फातिमा, डॉ सपना पांडे, डॉ प्रियंका पांडेय, रौशन कुमार, अभिषेक कुमार, अजीत कुमार, राजेश कुमार, रंजीत कुम सहित अनेक छात्राओं की उपस्थिति रही। कॉलेज की पीआरओ डॉ रश्मि प्रियदर्शनी ने बतलाया कि व्याख्यान का उद्देश्य छात्राओं एवं शिक्षकों को तकनीकी विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन की आवश्यकता के प्रति जागरूक करना था। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव, लाभ तथा हानि से यह व्याख्यान तकनीकी प्रगति के साथ पर्यावरणीय जिम्मेदारी और सतत विकास के महत्व को समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share