महिला हिंसा के उन्मूलन अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आयोजित किया साइलेंट वॉकथॉन

0

हरिद्वार.
महिलाओं के प्रति हिंसा के उन्मूलन, महिला सुरक्षा, सम्मान एवं समानता के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर आयोजित साइलेंट वॉकथॉन (Silent Walkathon) में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार की ओर से प्रतिभाग किया गया।

जनपद न्यायाधीश महोदय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार श्री नरेंद्र दत्त के आदेशानुसार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार श्रीमती सिमरनजीत कौर के दिशा-निर्देशन में रिटेनर अधिवक्ता श्रीमती नीलू शर्मा एवं पराविधिक स्वयंसेवकों (PLVs) द्वारा जागृति वूमेन कॉन्फ्रेंस हरिद्वार सोसाइटी (NGO) के साथ मिलकर उक्त वॉकथॉन में यात्रा निकाली गई।

उक्त साइलेंट वॉकथॉन का शुभारंभ श्री भगवान दास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, शंकर आश्रम हरिद्वार से किया गया। इस कार्यक्रम में 500 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर महिलाओं के प्रति हिंसा के उन्मूलन, महिला अधिकारों की सुरक्षा तथा समाज में महिलाओं के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण स्थापित करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार के पीएलवी द्वारा महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा महिलाओं के विरुद्ध होने वाली हिंसा के मामलों में उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता एवं कानूनी संरक्षण के संबंध में जागरूकता के महत्व पर बल दिया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, समानता एवं सुरक्षा की भावना को प्रोत्साहित करना तथा महिला हिंसा के विरुद्ध सामूहिक रूप से आवाज उठाने का संदेश देना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share