युवती की हत्या की गुत्थी सुलझाना अब भी पुलिस ने लिए चुनौती टैटू के जरिए सुराग तलाशलने में जुुटी पुलिस
देहरादून। थाना प्रेमनगर क्षेत्र के अंतर्गत 18 नवंबर को जामुनवाला के जंगल में बोरे में मिला अज्ञात युवती की हत्या की गुत्थी सुलझाना अब तक पुलिस ने लिए चुनौती बना हुआ है। पुलिस द्वारा मृतका की शिनाख्त के लिए आठ टीमें लगाने के बाद भी उसकी पहचान नही हो पाई है। अब पुलिस हॉस्टलों में रहने वाली युवतियों का रिकॉर्ड खंगालने से लेकर शरीर पर बने दो टैटू के जरिए पहचान तलाशने में जुटी है। किन्तु मृतक युवती के बारे में अब तक कोई सुराग हाथ नही लगा है।
बता दें कि 18 नवंबर को जामुनवाला के जंगल में कूड़े के ढेर के पास बोरे में अज्ञात युवती का शव मिला था। चेहरे और गले पर गहरी घाव थे और पुलिस का मानना है की हत्या कहीं और की गई और शव को यहां लाकर फेंका गया है। शुरुआती जांच में धारदार हथियार से गाल रेतकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। पिछले तीन दिन की जांच में यह पता नहीं चल पाया कि युवती कौन थी और उसे वहां तक कौन लाया है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास और वहां आने जाने वाले मार्ग को पर लगे 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाली है। युवती की शिनाख्त और हत्या से जुड़ा कोई ठोस साक्ष्य मिल सके उसके लिए कुल आठ टीम लगाई गई है। जिसमें चार टीमें कैमरों की जांच कर रही हैं, दो टीमें सर्विलांस और दो टीमें पूछताछ का काम कर रही हैं। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के दौरान एक संदिग्ध कार भी दिखाई दी थी, लेकिन जांच में पता चला कि कार पंचर होने के कारण उसे समय घटनास्थल के पास खड़ी थी। इस तरह वह संदिग्ध कार भी जांच में कोई ठोस कड़ी नहीं बन सकी।
मृतका के शरीर पर बने दो टैटू अब पहचान की अहम कड़ी मानी जा रही है। पुलिस के अनुसार हाथ में बने ऊपर वाला टैटू करीब 10 से 12 साल पुराना है और दूसरा नीचे की तरफ बना गुलाब का टैटू करीब 2 से 3 साल पुराना है। पुलिस को उम्मीद है कि टैटू के डिजाइन या उसे बनाने वाले आर्टिस्ट के जरिए युवती की पहचान से जुड़ा कोई सुराग मिल सकता है। पुलिस ने टैटू की तस्वीर भेज सार्वजनिक की है ताकि कोई व्यक्ति उसे देखकर पहचान कर सके। वहीं पुलिस की एक टीम शहर के अधिकतर टैटू आर्टिस्ट से पूछताछ कर चुकी है और अब जनपद के आसपास हरिद्वार, विकासनगर व पोंटासाहिब समेत अन्य जनपदों में टैटू आर्टिस्ट से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। वहीं अज्ञात युवती पहचान के लिए पुलिस ने अब प्रेमनगर और आसपास के क्षेत्र में संचालित हॉस्टलों का रिकॉर्ड जुटाना शुरू कर दिया है। यहां रहने वाली युवतियों के डिटेल का मिलान, मृतका का हुलिया और उम्र से किया जा रहा है। पुलिस से भी पता लग रही है कि हाल के दिनों में किसी हॉस्टल से कोई युवती अचानक लापता तो नहीं हुई। इसके साथ ही दूसरे राज्य में दर्ज गुमशुदगी की प्राथमिकी का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। साथ ही दिल्ली और चंडीगढ़ पुलिस से संपर्क कर वहां की दर्ज मामलों की जानकारी मांगी गई है।
